PM Kisan Yojana: देशभर में करोड़ों किसान बीते लंबे समय से 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। उनका ये इंतजार 17 अक्तूबर के दिन खत्म हो गया। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में 12वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया। इस दौरान कार्यक्रम में मनसुख मंडाविया, नरेंद्र सिंह तोमार, शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं और अन्य हितधारक भी मौजूद रहे। हालांकि, 12वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर हुए एक सप्ताह से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। इसके बाद भी देश भर में कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में 12वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। वे लगातार इसको लेकर शिकायतें कर रहे हैं। अगर आपके खाते में भी 12वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। आइए जानते हैं -
PM Kisan Yojana: अगर आज भी खाते में नहीं आए हैं 12वीं किस्त के पैसे, तो लाभ पाने के लिए तुरंत करें ये काम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन