How To Claim Ayushman Bharat Card Health Insurance Amount: आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2018 में की थी। इस स्कीम का उद्देश्य देश के गरीब और सीमांत इलाकों में रहने वालों लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर स्कीम के साथ जोड़ना है। देश में आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपनी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज ठीक ढंग से नहीं करा पाते हैं। ऐसे में हर साल ठीक इलाज न मिल पाने के कारण कई लोगों की जान चली जाती है। देश की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को शुरू किया है। इसी कड़ी में आज हम आपको आयुष्मान भारत योजना को कैसे क्लेम किया जाता है? उस प्रोसेस के बारे में बातने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -
Ayushman Bharat Yojana: पांच लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, बीमारी की हालत में ऐसे करें इसको क्लेम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 24 Oct 2022 10:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन