PM Kisan Yojana 12th Installment: केंद्र सरकार कई ऐसी योजनाओं का संचालन करती है, जिनके जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंच पाता है। इन योजनाओं में आम जरूरतों को पूरा करने से लेकर बाकी कई तरह की योजनाएं शामिल होती हैं। जैसे- छोटे और सीमांत किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाती है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को हर चार महीने के भीतर 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त में पैसे दिए जाते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। वहीं, अब 12वीं किस्त भी जल्द आ सकती है, लेकिन कुछ कारण ऐसे हैं जिनकी वजह से कुछ लाभार्थियों को मिलने वाले किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में वो कारण जान सकते हैं, जिनकी वजह से आपकी किस्त अटक सकती है...
{"_id":"6316de72ffaa544760232a98","slug":"pm-kisan-yojana-12-installment-latest-update-know-pm-kisan-samman-nidhi-ineligible-list-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: 12वीं किस्त को लेकर ये है बड़ा अपडेट, जानें किन कारणों से अटक सकते हैं किस्त के पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: 12वीं किस्त को लेकर ये है बड़ा अपडेट, जानें किन कारणों से अटक सकते हैं किस्त के पैसे
Tue, 06 Sep 2022 11:20 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:20 AM IST
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के किन किसानों के किस्त के पैसे अटक सकते हैं
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान योजना के किन किसानों के किस्त के पैसे अटक सकते हैं
- फोटो : istock
इन कारणों से अटक सकती है किस्त:-
नंबर 1
- अगर आप किसी दूसरे किसान की जमीन पर किराए पर खेती करते हैं, तो आपको लाभ नहीं मिल सकता। जबकि अगर आपकी जमीन आपके पिता या दादा के नाम पर है, तो भी आप लाभ से वंचित रह सकते हैं। इन दोनों स्थितियों में जमीन लाभार्थी के नाम पर होनी जरूरी है।
पीएम किसान योजना के किन किसानों के किस्त के पैसे अटक सकते हैं
- फोटो : istock
नंबर 2
- अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आपको मिलने वाले किस्त के पैसे अटक सकते हैं। इसकी आखिरी तारीख 31 अगस्त 2022 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के किन किसानों के किस्त के पैसे अटक सकते हैं
- फोटो : istock
नंबर 3
- अगर आप 10 हजार रुपये से ज्यादा की मासिक पेंशन लेने वाले सेवानिवृत्त पेंशनभोगी हैं, तो भी आपको लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा किसी सरकारी पद पर होने वाले लोग भी लाभ नहीं ले सकते हैं।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के किन किसानों के किस्त के पैसे अटक सकते हैं
- फोटो : istock
नंबर 4
- पीएम किसान योजना का लाभ सीधा किसानों के बैंक खाते में आता है। ऐसे में अगर आपने जो बैंक की जानकारी दी है, वो गलत है या उसमें किसी अन्य तरह की कोई दिक्कत है तो भी आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं।