Cyber Fraud: तकनीक के विकास ने हमारे कई कामों को काफी आसान बना दिया है। आज स्मार्टफोन और दूसरे कई गैजेट्स हमारे जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। आज हम अपने कई महत्वपूर्ण फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन स्मार्टफोन की मदद से कर रहे हैं। आज जहां दुनिया भर में डिजिटल इकोसिस्टम का तेजी से विस्तार हो रहा है। वहीं उसी के समानांतर साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन जालसाजी का संसार भी काफी बड़ा हुआ है। बीते सालों में साइबर ठगी के कारण कई लोगों को एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा है। ऐसे में आज के इस आधुनिक युग में आपको हर कदम पर सजग रहने की जरूरत है। आपकी जरा सी गलती एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। अक्सर देखने को मिलता है कि जब भी किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठग फाइनेंशियल फ्रॉड करता है। इस स्थिति में व्यक्ति को समझ नहीं आता कि वह क्या करे?
Cyber Fraud: साइबर ठग ने निकाल लिए हैं आपके खाते से पैसे, तो तुरंत करें ये काम, मिल सकता है पूरा रिफंड
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन