फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: जल्द जारी हो सकती है 17वीं किस्त, जानें किन किसानों को नहीं मिल पाएंगे पैसे

Wed, 12 Jun 2024 10:29 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 12 Jun 2024 10:29 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: who farmers is not eligible for 17th kist
17th Kist Release Date: 17वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 17th Installment: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार ये दोनों ही कई तरह की योजनाओं का संचालन करते हैं। जैसे- केंद्र सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है और ऐसा करके सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद किसानों को सरकार की तरफ से मिलती है। इस बार 17वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार किसानों को बेसब्री से है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई किसान ऐसे हैं जो 17वीं किस्त के लाभ से वंचित भी रह सकते हैं? शायद नहीं तो चलिए जानते हैं ये कौन किसान हो सकते हैं जिनकी 17वीं किस्त अटक सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: who farmers is not eligible for 17th kist
17th Kist Release Date: 17वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : istock

कब जारी हो सकती है 17वीं किस्त?

  • जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार सरकार बनते ही सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि की फाइल पर हस्ताक्षर किए और 17वीं किस्त जारी करने का रास्ता साफ कर दिया। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जून के आखिरी सप्ताह तक ये किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर कोई तारीख सामने नहीं आई है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: who farmers is not eligible for 17th kist
17th Kist Release Date: 17वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : istock

ये किसान रह सकते हैं 17वीं किस्त से वंचित:-

नंबर 1

  • 17वीं किस्त के लाभ से वे किसान वंचित रह सकते हैं जिन्होंने अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से अब तक लिंक नहीं करवाया है। नियमों के तहत इस काम को करवाना योजना से जुड़े सभी किसानों के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: who farmers is not eligible for 17th kist
17th Kist Release Date: 17वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : istock

नंबर 2

  • उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जिन्होंने भू-सत्यापन का काम नहीं करवाया है। सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि योजना से जुड़े प्रत्येक किसान को ये काम करवाना अनिवार्य है। अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: who farmers is not eligible for 17th kist
17th Kist Release Date: 17वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : istock

नंबर 3

  • किस्त का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी करवाना भी अनिवार्य है। पीएम किसान योजना से जुड़े सभी किसानों को ये काम करवाना है, लेकिन अगर कोई किसान ये काम नहीं करवाते हैं तो वे उनकी किस्त अटक सकती है। आप ई-केवाईसी करवाने के लिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं या फिर पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से भी इस काम को करवा सकते हैं। यही नहीं बैंक जाकर भी ई-केवाईसी के काम को करवाया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed