फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MF SIP: 4 हजार रुपये निवेश करके अपनी बिटिया के भविष्य को दें नया रंग, मैच्योरिटी पर मिल सकते हैं 20.2 लाख

Mon, 26 Feb 2024 10:55 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 26 Feb 2024 10:55 AM IST
विज्ञापन
Mutual Fund SIP For Daughter Future: You May Get 20.2 Lakhs Rupees By Just Investing Thousand Rupees Monthly
Mutual Fund SIP For Daughter Future - फोटो : Istock

Mutual Fund SIP For Daughter Future: अगर आप अपनी बिटिया की शादी या उसकी पढ़ाई लिखाई के लिए अभी से बचत कर रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 4 हजार रुपये महीने की बचत करके पूरे 20.2 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि देश में कई लोग अपने बचत के पैसों को एफडी या किसी छोटी बचत योजना में निवेश करते हैं। हालांकि, निवेश के इन क्षेत्रों से आपको उतना अच्छा रिटर्न नहीं मिलता है। आप अपनी बिटिया का भविष्य म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करके सुरक्षित कर सकते हैं। बीते सालों में कई म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित को जिसकी मदद से आप 4 हजार रुपये का निवेश करके 20.2 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। 

Mutual Fund SIP For Daughter Future: You May Get 20.2 Lakhs Rupees By Just Investing Thousand Rupees Monthly
Mutual Fund SIP For Daughter Future - फोटो : Istock

इसके लिए सबसे पहले आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में अपनी एसआईपी बनवानी है। एसआईपी बनवाने के बाद आपको उसमें हर महीने 4 हजार रुपये का निवेश करना है। 

Mutual Fund SIP For Daughter Future: You May Get 20.2 Lakhs Rupees By Just Investing Thousand Rupees Monthly
Mutual Fund SIP For Daughter Future - फोटो : Istock

4 हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 15 सालों के लिए करना है। निवेश अवधि के दौरान आपको इस बात की उम्मीद करनी है कि आपके निवेश पर सालाना 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mutual Fund SIP For Daughter Future: You May Get 20.2 Lakhs Rupees By Just Investing Thousand Rupees Monthly
Mutual Fund SIP For Daughter Future - फोटो : Istock

ऐसे में 15 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आपके पास करीब 20.2 लाख रुपये होंगे। इन पैसों से आप अपनी बिटिया की शादी कर सकते हैं। इसके अलावा आप इन पैसों का इस्तेमाल अपनी बिटिया की उच्च शिक्षा दिलवाने में भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Mutual Fund SIP For Daughter Future: You May Get 20.2 Lakhs Rupees By Just Investing Thousand Rupees Monthly
Mutual Fund SIP For Daughter Future - फोटो : Istock

डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किए गए पैसे बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है। 

UPI: यूपीआई से एक दिन में कितने रुपये कर सकते हैं ट्रांसफर, जानिए क्या है डेली लिमिट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed