Atal Pension Yojana Benefits in Hindi: आप चाहते हैं कि आपका भविष्य आज से भी बेहतर हो तो इसके लिए जरूरी हो जाता है कि आप बचत करें। पर कई लोग ये नहीं समझ पाते हैं कि वो कहां बचत करें जिससे उन्हें अच्छा रिटर्न मिल सके और उन्हें बुढ़ापे में आर्थिक रूप से कोई दिक्कत न हो। अगर आप भी ऐसी ही किसी जगह पर निवेश करना चाहते हैं जहां से आपको 60 साल बाद हर महीने पेंशन मिले तो फिर आपके लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही अटल पेंशन योजना एक बेहतर स्कीम हो सकती है। सरकारी योजना होने के कारण इसमें रिस्क की संभावना न के बराबर हो जाती है। तो चलिए जानते हैं आप पति-पत्नी कैसे निवेश करके हर महीने 5-5 हजार रुपये तक की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66869b39e61987cf7706c096","slug":"husband-and-wife-both-will-get-monthly-5000-rupees-pension-under-atal-pension-yojana-2024-07-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"APY: पति-पत्नी दोनों को हर महीने मिल सकती है 5-5 हजार रुपये तक की पेंशन, जानें कैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
APY: पति-पत्नी दोनों को हर महीने मिल सकती है 5-5 हजार रुपये तक की पेंशन, जानें कैसे
Thu, 04 Jul 2024 06:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:42 PM IST
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना के फायदे?
- फोटो : Amar Ujala
अटल पेंशन योजना के फायदे?
- फोटो : istock
योजना को समझें
- दरअसल, अटल पेंशन योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना में वे लोग निवेश कर सकते हैं जिनकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है। आप जितना निवेश करते हैं उस हिसाब से आपको 60 साल बाद हर महीने पेंशन मिलती है।
अटल पेंशन योजना के फायदे?
- फोटो : Istock
निवेश के इस तरीके को समझें
- आप अगर 18 साल की उम्र में इस अटल पेंशन योजना में निवेश करना शुरू करते हैं तो आप हर महीने 210 रुपये का निवेश इस स्कीम में कर सकते हैं। इसके बाद जब आपकी उम्र 60 साल हो जाती है तो इसके बाद आपको हर महीने योजना के अंतर्गत पांच हजार रुपये तक की पेंशन मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना के फायदे?
- फोटो : istock
पति-पत्नी को 5-5 हजार रुपये हर माह
- जैसा कि अगर आप 18 साल की उम्र से निवेश करते हैं तो आपको हर माह 5 हजार रुपये तक की पेंशन मिल सकती है। वहीं, अगर पति-पत्नी दोनों इस स्कीम में निवेश करते हैं तो 60 साल बाद उन्हें भी ये लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना के फायदे?
- फोटो : Istock
योजना से जुड़ना बेहद आसान
- अटल पेंशन योजना में निवेश के कई अलग-अलग प्लान हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़कर 60 साल बाद पेंशन प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको अपने नजदीकी बैंक की शाखा में जाना है और उन्हें बताना है कि आप इस योजना से जुड़ना चाहते हैं। इसके बाद आप फॉर्म भरकर इस योजना से न सिर्फ जुड़ सकते हैं और इस योजना में निवेश भी कर सकते हैं।