फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए सरकार का बड़ा एलान! इन लोगों को किस्त से अलग मिलेंगे 2 हजार रुपये सालाना

Sat, 08 Jun 2024 03:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 08 Jun 2024 03:08 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Rajasthan Govt Increased Two Thousand Rupees Annually to Famers Account
राजस्थान सरकार ने किसानों को 2 हजार रुपये देने की घोषणा की। - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र सरकार उन किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है जो किसान जरूरतमंद हैं या गरीब वर्ग से आते हैं। इस योजना के अंतर्गत किसानों को आर्थिक लाभ दिया जाता है ताकि उनकी खेती में मदद हो सके। इसके लिए केंद्र सरकार हर साल पात्र किसानों को 6 हजार रुपये देती है और इस पैसे को हर चार महीने मं 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। यही नहीं इस बार 17वीं किस्त भी जारी होनी है, लेकिन इन सबके बीच राजस्थान सरकार ने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए दो हजार रुपये सालाना देने का एलान किया है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Rajasthan Govt Increased Two Thousand Rupees Annually to Famers Account
राजस्थान सरकार ने किसानों को 2 हजार रुपये देने की घोषणा की। - फोटो : Istock

क्या एलान किया है सरकार ने?

  • दरअसल, आज यानी शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बड़ा एलान किया। इसके अंतर्गत उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में 2 हजार रुपये सालाना देगी। राज्य के लगभग 57 लाख किसानों को भजनलाल सरकार 2 हजार रुपये सालाना देगी।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Rajasthan Govt Increased Two Thousand Rupees Annually to Famers Account
राजस्थान सरकार ने किसानों को 2 हजार रुपये देने की घोषणा की। - फोटो : Istock
  • इससे राज्य सरकार पर लगभग 1100 करोड़ रुपये का सालाना भार आएगा और ये पैसे किसान कल्याण निधि के माध्यम से ही दी जाएगी। इससे पहले केंद्र सरकार अलग से 6 हजार रुपये सालाना किसानों को देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Rajasthan Govt Increased Two Thousand Rupees Annually to Famers Account
राजस्थान सरकार ने किसानों को 2 हजार रुपये देने की घोषणा की। - फोटो : Istock

अब 6 की जगह बढ़कर हो जाएंगे 8 हजार रुपये

  • जहां अब तक देश के बाकी किसानों की तरह ही राजस्थान के किसानों को भी केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत सालाना 6 हजार रुपये देती थी। पर अब से सिर्फ राजस्थान के किसानों को सालाना 6 की जगह 8 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Rajasthan Govt Increased Two Thousand Rupees Annually to Famers Account
राजस्थान सरकार ने किसानों को 2 हजार रुपये देने की घोषणा की। - फोटो : istock
  • जहां एक तरफ केंद्र सरकार 6 हजार रुपये तो दूसरी तरफ राज्य सरकार 2 हजार रुपये सालाना देगी। माना जा रहा है कि प्रदेश के किसानों को मनाने के लिए सरकार ने ये कदम उठाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed