क्या आपके घर में भी चूहे घुस आते हैं? क्या आप भी इनसे खूब परेशान हो चुके हैं? अगर हां तो अब नहीं क्योंकि कुछ तरीके हैं जिनके जरिए आप इन्हें बिना मारे ही घर से बाहर भगा सकते हैं। दरअसल, चूहा घर में घुस आता है इस बात की कम चिंता लोगों को सताती है अगर कुछ परेशान करता है तो वो है चूहे द्वारा किए जाने वाला नुकसान। ये घर में घुसकर कपड़ों को काटते हैं और बाकी घर के सामान को भी नुकसान पहुंचाते हैं। पर अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि कुछ तरीके ऐसे हैं जिनके जरिए आप चूहों को बिना मारे घर से बाहर भगा सकते हैं। तो चलिए बिना देरी किए इन तरीकों के बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इन तरीकों के बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6663f9f6803e0e8ca50d6b52","slug":"how-to-get-rid-of-rats-without-killing-them-check-here-full-details-in-hindi-2024-06-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: क्या आपके घर में भी घुस आता है चूहा? तो बिना मारे ऐसे भगा सकते हैं बाहर","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की बात: क्या आपके घर में भी घुस आता है चूहा? तो बिना मारे ऐसे भगा सकते हैं बाहर
Sat, 08 Jun 2024 12:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 08 Jun 2024 12:04 PM IST
विज्ञापन
चूहे को घर से भगाने के तरीके।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चूहे को घर से भगाने के तरीके।
- फोटो : istock
चूहों को भगाने के लिए ये हैं कुछ तरीके:-
पहला तरीका
- अगर आप भी चूहों से परेशान हैं तो अब चिंता न करें क्योंकि आप कपूर के जरिए चूहों को बिना मारे घर से बाहर भगा सकते हैं। आपको घर में कपूर रख देना है किसी कोने में या अन्य जगहों पर। फिर देखिए कैसे चूहा घर से बाहर भाग जाता है क्योंकि चूहों को कपूर की गंध पसंद नहीं होती है इसलिए वे ऐसी जगह पर रहना पसंद नहीं करते हैं जहां पर कपूर हो।
चूहे को घर से भगाने के तरीके।
- फोटो : istock
दूसरा तरीका
- आमतौर पर देखा जाता है कि लोग चूहे को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाते हैं। पर अब जब भी पिंजरा लगाएं तो एक काम आप कर सकते हैं। पिंजरे में लगाने वाली रोटी में थोड़ा दही लगा दें जिसे सूंघकर चूहा जल्दी पिंजरे में फंस सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चूहे को घर से भगाने के तरीके।
- फोटो : istock
तीसरा तरीका
- अगर आपके घर में चूहा घुस आया है तो आपको करना ये है कि सबसे पहले फिटकरी को लेकर इसका पाउडर बना लेना है। इसके बाद तैयार किए हुए इस पाउडर को थोड़े पानी में मिलाकर एक घोल तैयार करना है। फिर आपको इस घोल को उस जगह पर स्प्रे करना है जहां चूहा दिखा हो या आप घर के कोनों आदि में भी स्प्रे कर सकते हैं।
विज्ञापन
चूहे को घर से भगाने के तरीके।
- फोटो : iStock
चौथा तरीका
- चूहे को घर से बाहर भगाने के लिए आप पुदीने का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, आपको करना ये है कि जहां पर चूहा दिखा हो या घर के कोनों और बाकी जगहों पर पुदीने को रख दें। फिर जब चूहा यहां आएगा तो वो घर के बाहर ही भागेगा क्योंकि चूहों को पुदीने की महक बिल्कुल पसंद नहीं होती है।