PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार जरूरतमंदों की मदद के लिए कई सारी सरकारी योजनाएं लाती है। इन योजनाओं से लोगों को काफी लाभ मिलता है। केंद्र के अलावा राज्य सरकारें भी मिलकर या अपने स्तर पर अलग अलग कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए जरूरतमंदों की मदद करती हैं। स्वास्थ्य, रोजगार, सस्ता राशन, बीमा कवर और आर्थिक लाभ देने जैसी कई तरह की योजनाओं के जरिए लोगों को काफी मदद मिल रही है। ऐसी ही एक योजना देश के जरूरतमंद किसानों के लिए चलाई जा रही है। दरअसल, इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के तहत किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं, ताकि वो खेती से जुड़ी अपनी जरूरतों को पूरा कर सके। इस पैसे को सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है, जहां से वो इसे निकाल लेते हैं। लेकिन अब आगे चलकर आपको अपनी किस्त के पैसे लेने के लिए बैंक नहीं जाना पड़ेगा। जी हां, ये सच है, तो चलिए आपको पीएम किसान योजना से जुड़े इस लाभ के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62a18e2cffaa54476022f0ca","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-no-need-to-go-to-bank-receive-installment-money-at-your-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: अब किस्त के पैसे लेने नहीं जाना पड़ेगा बैंक, घर बैठे ही मिल जाएगा लाभ, जानें कैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: अब किस्त के पैसे लेने नहीं जाना पड़ेगा बैंक, घर बैठे ही मिल जाएगा लाभ, जानें कैसे
Thu, 09 Jun 2022 07:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 09 Jun 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के पैसे के लिए नहीं जाना पड़ेगा बैंक
- फोटो : PTI and Istock
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के पैसे के लिए नहीं जाना पड़ेगा बैंक
- फोटो : istock
सालाना मिलते हैं इतने पैसे
- पीएम किसान योजना के तहत लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये सीधे बैंक खाते में दिए जाते हैं। इन पैसों को हर चार महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में भेजा जाता है।
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के पैसे के लिए नहीं जाना पड़ेगा बैंक
- फोटो : istock
आ चुकी है 11वीं किस्त
- अब तक इस योजना से जुड़ी 11 किस्त किसानों के बैंक खाते में आ चुकी है। 31 मई 2022 को प्रधानमंत्री ने 11वीं किस्त को जारी किया था। लगभग 10 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 11वीं किस्त भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के पैसे के लिए नहीं जाना पड़ेगा बैंक
- फोटो : istock
नहीं जाना पड़ेगा बैंक
- जब भी पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाले किस्त के पैसे किसानों के बैंक खाते में पहुंचते हैं, तो फिर लाभार्थियों को ये पैसे निकालने के लिए बैंक जाना पड़ता है। लेकिन अब इसको लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसके अंतर्गत किसानों को अब कहीं नहीं जाना होगा और उन्हें घर बैठे ही पैसे मिल जाया करेंगे।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के पैसे के लिए नहीं जाना पड़ेगा बैंक
- फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
- दरअसल, डाकघर 'बैंक आपके द्वारा' नाम से एक खास अभियान शुरू करने जा रहा है। इसके तहत किसान लाभार्थी आधार कार्ड इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम द्वारा ही पीएम किसान योजना की राशि को घर बैठे ही पा सकेंगे।