PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, ये दोनों ही देश के लोगों और अपने-अपने प्रदेश की जनता के लिए कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। राशन, आवास, बेरोजगारी भत्ता, पेंशन, शिक्षा जैसी कई योजनाएं चलाई जाती है। ठीक ऐसे ही किसानों के लिए भी कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, जिनमें से एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और ये पैसे हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। वहीं, 13वीं किस्त आने से पहले आपके लिए ये जानना जरूरी है कि किसी कारण आपका नाम योजना की लिस्ट से कट तो नहीं गया है और आप अपात्र तो नहीं हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63917340f3a33a089f396fdd","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-ineligible-farmers-list-know-how-to-check-pm-kisan-scheme-eligibility","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: कहीं आप भी तो योजना के लिए अपात्र नहीं, तुरंत ऐसे करें चेक, वरना अटक सकती है किस्त","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: कहीं आप भी तो योजना के लिए अपात्र नहीं, तुरंत ऐसे करें चेक, वरना अटक सकती है किस्त
Thu, 08 Dec 2022 11:00 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:00 AM IST
विज्ञापन
किसान इस सरल तरीके से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान इस सरल तरीके से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं
- फोटो : Istock
- दरअसल, ई-केवाईसी न करवाने पर, भू-सत्यापन न करवाने पर या किन्हीं अन्य कारणों से भी आपका नाम योजना से कट सकता है। इसलिए किसान अपना नाम पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर जाकर लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
किसान इस सरल तरीके से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं
- फोटो : istock
ये है प्रोसेस:-
स्टेप 1
- अगर आप भी अपना स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान इस सरल तरीके से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको पोर्टल पर फॉर्मर कॉर्नर वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। फिर आपको यहां पर बेनिफिशियरी स्टेटस वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
किसान इस सरल तरीके से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या पीएम किसान खाता संख्या में से किसी एक विकल्प को चुनना है। फिर आपको ये दर्ज करने के बाद गेट डाटा पर क्लिक करना है। ऐसा करते ही आपको स्क्रीन पर अपना स्टेटस नजर आ जाएगा।