PM Kisan Nidhi e-KYC: भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना का सीधा लाभ पात्र किसानों को मिलता है। सरकार द्वारा उन किसानों की आर्थिक मदद की जाती है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और गरीब वर्ग से आते हैं। इसलिए इस पीएम किसान योजना के अंतर्गत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की किस्त के तौर पर सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से नए जुड़े हैं तो आपके लिए ये जरूरी हो जाता है कि आप ई-केवाईसी करवा लें। अगर आप किसी कारण इसे नहीं करवाते हैं या तय समय तक नहीं करवाते हैं तो आप अगली आने वाली 18वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं। इसलिए समय रहते ई-केवाईसी के काम को निपटा लें। तो चलिए जानते हैं आप ई-केवाईसी कैसे करवा सकते हैं...
{"_id":"66d7f3a534b5fc5cae0c950a","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-farmers-must-be-complete-e-kyc-2024-09-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: किसान जल्द करवा लें ई-केवाईसी, वरना अटक सकती है 18वीं किस्त","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: किसान जल्द करवा लें ई-केवाईसी, वरना अटक सकती है 18वीं किस्त
Wed, 04 Sep 2024 11:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 04 Sep 2024 11:25 AM IST
विज्ञापन
किसान ई-केवाईसी इस तरीके से करवा सकते हैं।
- फोटो : Amar Ujala
किसान ई-केवाईसी इस तरीके से करवा सकते हैं।
- फोटो : istock
ऐसे करवा सकते हैं ई-केवाईसी:-
पहला तरीका जानें
- अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप इस काम को घर बैठे करवा सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होता है
किसान ई-केवाईसी इस तरीके से करवा सकते हैं।
- फोटो : istock
- यहां पर जाकर आपको 'ई-केवाईसी' का ऑप्शन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है
- इसके बाद आपको अपनी ओटीपी आधारित ई-केवाईसी करवाने के लिए आधार नंबर दर्ज करना है और सर्च पर क्लिक कर आगे के प्रोसेस को फॉलो करके आप ये काम करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान ई-केवाईसी इस तरीके से करवा सकते हैं।
- फोटो : istock
दूसरा तरीका भी जान लें
- ई-केवाईसी करवाने का दूसरा तरीका भी है जिसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
- यहां पर जाकर आप बायोमेट्रिक ई-केवाईसी करवा सकते हैं जिसके लिए आपको आधार कार्ड चाहिए होता है।
विज्ञापन
किसान ई-केवाईसी इस तरीके से करवा सकते हैं।
- फोटो : istock
तीसरा तरीका भी है
- अगर आप योजना के पोर्टल से या सीएससी सेंटर जाकर भी ई-केवाईसी नहीं करवा पा रहे हैं तो ऐसे में आप बैंक जाकर भी ये काम करवा सकते हैं
- इसके लिए आपको संबंधित दस्तावेज लेकर बैंक जाना होता है और यहां पर भी आप ई-केवाईसी करवा सकते हैं।