PM Kisan Yojana Eligibility Criteria For Husband Children And Wife: अगर आप भी एक किसान हैं तो आपके लिए राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं में अलग-अलग तरह के कई लाभ दिए जाते हैं। इनमें से ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इसका लाभ किसानों को दिया जाता है।
इस योजना से जुड़ने वाले किसानों को हर साल कुल 6 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर सकते हैं, लेकिन क्या इस योजना का लाभ पति-पत्नी और बच्चों को भी मिलता है? आखिर इसको लेकर योजना का नियम क्या कहता है? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। किसान अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
किन लोगों को मिलती है पीएम किसान योजना की किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो आपको अब तक कुल 18 किस्त का लाभ मिल चुका होगा। बात अगर किस्त जारी होने के नियम की करें तो पीएम किसान सम्मान निधि योजना की हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। ऐसे में 19वीं किस्त भी चार महीने का समय पूरे होने पर आएगी।
3 of 5
किन लोगों को मिलती है पीएम किसान योजना की किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
- जैसे, 18वीं किस्त अक्तूबर माह में जारी हुई थी और इस हिसाब से 19वीं किस्त आने का समय जनवरी में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि 19वीं किस्त जनवरी में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी इसको लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
4 of 5
किन लोगों को मिलती है पीएम किसान योजना की किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
किसे मिलता है लाभ?
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिन किसानों को लाभ दिया जाता है उनका पात्र होना जरूरी है। वहीं, अगर बात उनकी करें कि एक परिवार में किसान पति, पत्नी और बच्चों को लाभ मिल सकता है? तो इसका जवाब ये है कि एक परिवार के सभी सदस्यों को एक साथ लाभ नहीं मिल सकता।
5 of 5
किन लोगों को मिलती है पीएम किसान योजना की किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
- एक परिवार के केवल एक ही सदस्य को किस्त का लाभ देने का नियम है और पीएम किसान योजना का लाभ उस व्यक्ति को मिलता है जिसके नाम पर कृषि योग्य भूमि पंजीकृत है। अगर परिवार के मुखिया के नाम पर जमीन है तो लाभ उसे मिलेगा और अगर जमीन महिला के नाम पर है तो किस्त का लाभ उन्हें मिलता है।