फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटक सकती है 15वीं किस्त, जानें क्या हैं कारण

Tue, 17 Oct 2023 12:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 17 Oct 2023 12:17 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi Yojana: Key Reasons Due to Stuck PM Kisan 15th Installment News in Hindi
क्यों अटक सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan 15th Installment Date 2023: सरकारी योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ पहुंचाया जाता है। आप चाहे शहरी इलाकों में रहते हैं या फिर ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं, लेकिन आपको लाभ योजना के अंतर्गत ही मिलता है। केंद्र सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिनसे जुड़कर आप लाभ ले सकते हैं। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त मिलती है। ऐसा करके आप इस योजना से सालाना 6 हजार रुपये का लाभ ले सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 15वीं किस्त के लाभ से कई किसान वंचित रह सकते हैं? शायद नहीं, पर ऐसा हो सकता है। वैसे मीडिया रिपोट्स के मुताबिक 15वीं किस्त नवंबर माह में जारी हो सकती है। हालांकि, इसको लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। तो चलिए जानते हैं किन किसानों की किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। लाभार्थी आगे इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Nidhi Yojana: Key Reasons Due to Stuck PM Kisan 15th Installment News in Hindi
क्यों अटक सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock

इन किसानों की अटक सकती है 15वीं किस्त:-

गलत तरीके से लाभ लेने वाले

  • दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत उन किसानों की किस्त अटक सकती है, जो इस योजना से अपात्र होने पर भी जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। सरकार ऐसे लोगों की पहचान कर इनका आवेदन रद्द कर रही है। ऐसे मे इन किसानों को किस्त नहीं मिलेगी।
PM Kisan Nidhi Yojana: Key Reasons Due to Stuck PM Kisan 15th Installment News in Hindi
क्यों अटक सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock

ई-केवाईसी न करवाने वाले

  • वो किसान भी 15वीं किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं, जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई है। योजना के नियमों के तहत किस्त लेने के लिए ये काम करवाना बेहद जरूरी है। इसलिए आप इसे करवा लें, वरना आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi Yojana: Key Reasons Due to Stuck PM Kisan 15th Installment News in Hindi
क्यों अटक सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock

भू-सत्यापन न करवाने वाले

  • दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को भू-सत्यापन करवाना जरूरी है। अगर आपने अब तक ये नहीं करवाया है, तो किस्त का लाभ पाने के लिए इस काम को तुरंत करवा लें। वरना आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi Yojana: Key Reasons Due to Stuck PM Kisan 15th Installment News in Hindi
क्यों अटक सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock

बैंक खाता संख्या गलत होने पर

  • योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को अपनी बैंक खाते की जानकारी देनी होती है और इसी खाते में किस्त के पैसे आते हैं। पर अगर इसमें कोई गलती है, तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए इसे एक बार जरूर चेक करवा लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed