फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Ideas: शुरू करें यह बिजनेस, कर सकते हैं लागत से पांच गुना ज्यादा की कमाई

Tue, 17 Oct 2023 10:38 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 17 Oct 2023 10:38 AM IST
विज्ञापन
Business Ideas: How to start aloe vera farming business
Business Ideas - फोटो : istock

Business Ideas: अगर आप आर्थिक रूप से सशक्त होना चाहते हैं। ऐसे में आपको बिजनेस करना चाहिए। बिजनेस एक ऐसा जरिया है, जहां कमाई की कई संभावनाएं छिपी हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां आपको एलोवेरा फार्मिंग करनी है। इस बिजनेस की सबसे खास बात यह है कि इसको शुरू करने के लिए आपको केवल एक बार निवेश करना होता है। उसके बाद आप अगले 5 सालों तक मुनाफा कमा सकते हैं। देश में कई लोग एलोवेरा फार्मिंग के जरिए खूब सारा पैसा कमा रहे हैं। बाजार में एलोवेरा के कई प्रोडक्ट बिकते हैं। इस कारण एलोवेरा की मांग काफी ज्यादा है। ऐसे में एलोवेरा फार्मिंग का यह व्यवसाय आपके लिए कमाई का बेहतर जरिया बन सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में - 

Business Ideas: How to start aloe vera farming business
Business Ideas - फोटो : istock

अगर आप 1 एकड़ जमीन पर एलोवेरा की फार्मिंग करते हैं, तो आप एक साल में 20 हजार किलो एलोवेरा का उत्पादन कर सकते हैं। बाजार में एलोवेरा की पत्तियां 5 से 6 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकती हैं।

Business Ideas: How to start aloe vera farming business
Business Ideas - फोटो : istock

वहीं उसका जो पौधा होता है। वह 18 रुपये की कीमत के आसपास बिकता है। एलोवेरा की फार्मिंग में जितनी लागत आती है। उससे 5 गुना ज्यादा मुनाफा आप इस व्यवसाय से कमा सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Business Ideas: How to start aloe vera farming business
Business Ideas - फोटो : Pixabay

एलोवेरा की बुवाई फरवरी से लेकर नवंबर के बीच में की जाती है। अगर आप एलोवेरा के पौधों को खेत में लगाने जा रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है। पौधों के बीच की जो दूरी है वह करीब 2 फीट होनी जरूरी है। 

विज्ञापन
Business Ideas: How to start aloe vera farming business
Business Ideas - फोटो : istock

एक साल में एलोवेरा के पत्तों की दो बार कटाई की जा सकती है। एलोवेरा तैयार होने के बाद आप उसे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाकर मार्केट में भेज सकते हैं। इसके अलावा आयुर्वेद और कई दूसरे क्षेत्रों में भी एलोवेरा की काफी मांग रहती है। आप कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स या आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली कंपनियों को एलोवेरा की सप्लाई कर सकते हैं। इससे आपकी अच्छी खासी कमाई होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed