15th Installment of PM Kisan Yojana: क्या आप किसी सरकारी योजना से जुड़े हैं, अगर नहीं तो आप पात्र होने पर योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। दरअसल, सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चला रही है, जिनसे जुड़कर आप उचित लाभ ले सकते हैं। जैसे- केंद्र सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चला रही है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। ऐसे में इस बार 15वीं किस्त जारी होनी है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्त अटके नहीं, तो आपके लिए ये तीन काम करवाने जरूरी हैं जिनके बारे में आप आगे जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन कामों के बारे में...
{"_id":"653c83dadf8879e670009ed9","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-do-these-3-things-to-get-15th-installment-in-your-bank-account-2023-10-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: 15वीं किस्त के लिए किसानों को करने होंगे ये तीन काम, एक भी रहा अधूरा तो अटक सकते हैं पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: 15वीं किस्त के लिए किसानों को करने होंगे ये तीन काम, एक भी रहा अधूरा तो अटक सकते हैं पैसे
Sat, 28 Oct 2023 09:19 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 28 Oct 2023 09:19 AM IST
विज्ञापन
इन गलतियों की वजह से अटक सकती है 15वीं किस्त?
- फोटो : istock
इन गलतियों की वजह से अटक सकती है 15वीं किस्त?
- फोटो : istock
- दरअसल, उन कामों के बारे में जानेंगे जिन्हें करवाना लाभार्थियों के लिए जरूरी है, लेकिन उससे पहले 15वीं किस्त जारी होने की तारीख के बारे में जान लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिवाली से पहले 15वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अब तक कोई आधिकारीक घोषणा नहीं हुई है।
इन गलतियों की वजह से अटक सकती है 15वीं किस्त?
- फोटो : istock
किसान ध्यान से करवा लें ये तीन काम:-
नंबर 1
- योजना के अंतर्गत जो तीन काम करवाने जरूरी हैं, उसमें सबसे पहला काम है भू-सत्यापन। दरअसल, अब भी कई किसान ऐसे हैं जिन्होंने ये काम नहीं करवाया है। इसलिए जल्द से जल्द इस काम को करवा लें। वरना आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन गलतियों की वजह से अटक सकती है 15वीं किस्त?
- फोटो : istock
नंबर 2
- आप ये चेक कर लें कि आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से लिंक है या नहीं। अगर ये लिंक नहीं है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए आप अपने बैंक जाकर इस काम को जरूर पूरा करवा लें, ताकि आप 15वीं किस्त का लाभ ले सके।
विज्ञापन
इन गलतियों की वजह से अटक सकती है 15वीं किस्त?
- फोटो : istock
नंबर 3
- 15वीं किस्त का लाभ लेने के लिए आपको ई-केवाईसी करवाना जरूरी है। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त अटकना तय है। नियमों के तहत योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।