PM Kisan Samman Nidhi Status: अगर आप एक किसान हैं तो सरकार कई सारी योजनाओं के जरिए आपको अलग-अलग तरह के लाभ देने का काम करती है। कभी सस्ती ब्याज दर पर लोन तो कभी खेती के लिए उपकरण आदि। इसी क्रम में एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।
{"_id":"67c537366ff0a078300be47b","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-can-we-still-get-the-stuck-19th-installment-2025-03-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: क्या अभी भी मिल सकती है अटकी हुई 19वीं किस्त? किसान अपने मोबाइल से ऐसे पता लगाएं मिनटों में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: क्या अभी भी मिल सकती है अटकी हुई 19वीं किस्त? किसान अपने मोबाइल से ऐसे पता लगाएं मिनटों में
Mon, 03 Mar 2025 10:32 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 03 Mar 2025 10:32 AM IST
सार
भारत सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जिनमें से एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं तो आपको हर साल 6 हजार रुपये का लाभ मिला होगा।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त।
- फोटो : Adobe Stock
पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त।
- फोटो : X/@BJP4India
- स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया जानने से पहले ये जान लें कि 19वीं किस्त को बिहार के भागलपुर से जारी किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये किस्त जारी की जिसका लाभ 9.8 करोड़ किसानों को मिला है। डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त के पैसे हस्तांतरित किए गए।
पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त।
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे कर सकते हैं स्टेटस चेक:-
स्टेप 1
- अगर आपके खाते में भी अब तक 19वीं किस्त नहीं आई है तो आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं
- इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
- यहां पर आपको आपको 'बेनिफिशियरी स्टेटस' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त।
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको यहां पर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या फिर 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है
- फिर आपको 'गेट डाटा' वाला बटन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है
- अब आप देखेंगे कि आपको अपनी किस्त का स्टेटस दिख जाएगा जिससे आप जान पाएंगे कि आपकी किस्त किस कारण से अटकी है।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त।
- फोटो : Adobe Stock
यहां करें संपर्क
- अगर आपको पता चल चुका है कि आपकी किस्त क्यों अटकी है तो आपको वो काम करवाना होता है। आप अधिक जानकारी के लिए किसान कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर 1800-180-1551 पर कॉल कर सकते हैं। यहां से आपकी उचित मदद की जाती है।