फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यात्रियों के लिए काम की बात: ट्रेन में नहीं है पेंट्री कार तो भी कर सकते हैं खाना ऑर्डर, यहां जानें तरीका

Mon, 03 Mar 2025 08:30 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 03 Mar 2025 08:30 AM IST
सार

कई ट्रेनें ऐसी होती हैं जिनमें पेंट्री कार नहीं होती जिसके कारण यात्रियों को खाना नहीं मिल पाता, लेकिन अगर आप चाहें तो खाना ऑर्डर कर सकती है जिसका तरीका आप यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
How to order food through IRCTC Food Order App in train train mein khana kaise order karen
ट्रेन में कैसे खाना मंगवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

IRCTC Food Order App In Train: जहां एक तरफ लोग बस, फ्लाइट और अपने वाहन से एक जगह से दूसरी जगह यात्रा करते हैं, तो वहीं भारतीय ट्रेन से भी काफी बड़ी संख्या में रोजाना लोग एक जगह से दूसरी जगह यात्रा करते हैं। वहीं, कई बार तो रेलवे छठ, दीपावली और होली जैसे मौकों पर कई स्पेशल ट्रेनें भी चलाता है। ट्रेनें में आरामदायक सीट, एसी की सुविधा, शौचालय की व्यवस्था भी होती है।

साथ ही ट्रेनों में चाय से लेकर खानपान भी मिलता है, लेकिन कई रोजाना चलने वाली ट्रेनें और स्पेशन ट्रेनें ऐसी होती हैं जिनमें पेंट्री कार नहीं होती। ऐसे में अगर आप भी ऐसी किसी ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं जिसमें पेंट्री कार नहीं है तो भी आप खाना ऑर्डर कर सकते हैं। इसका तरीका आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए बिना देरी के जानते हैं कि कैसे आप ट्रेन में बैठे-बैठे अपना पसंदीदा खाना ऑर्डर कर सकते हैं...

How to order food through IRCTC Food Order App in train train mein khana kaise order karen
ट्रेन में कैसे खाना मंगवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे मंगवा सकते हैं ट्रेन में खाना:-

पहला स्टेप

  • अगर आपकी ट्रेन में खानपान का इंतजाम नहीं है तो आप ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर सकते हैं
  • आपको इसके लिए किसी एप या वेबसाइट पर नहीं बल्कि आईआरसीटीसी की आधिकारिक ई-केटरिंग वेबसाइट www.ecatering.irctc.co.in पर जाना है
How to order food through IRCTC Food Order App in train train mein khana kaise order karen
ट्रेन में कैसे खाना मंगवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • जब आप वेबसाइट खोलेंगे तो आपको यहां पर अपना पीएनआर नंबर दर्ज करना होता है
  • इसलिए अपने टिकट से देखकर अपना पीएनआर नंबर यहां भर दें
  • इसके बाद आपको वो स्टेशन चुनना होता है जहां पर आप खाना मंगवाना चाहते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
How to order food through IRCTC Food Order App in train train mein khana kaise order karen
ट्रेन में कैसे खाना मंगवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा स्टेप

  • फिर आपको यहां पर कई सारे रेस्टोरेंट की सूची दिखेगा जिसमें से आपको अपनी पसंद के रेस्टोरेंट पर क्लिक करना है
  • फिर उस रेस्टोरेंट के मेन्यू में जाकर अपनी पसंद का खाना चुनें
  • इसके बाद आपको पेमेंट मोड चुनना है जिसमें आप ऑनलाइन या कैश में भी पेमेंट कर सकते हैं
  • फिर आपके चुने हुए स्टेशन पर आपका खाना पहुंच जाता है।
विज्ञापन
How to order food through IRCTC Food Order App in train train mein khana kaise order karen
ट्रेन में कैसे खाना मंगवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

इन दो बातों का ध्यान जरूर रखें:-

  • अगर आप खाना ऑर्डर कर रहे हैं तो जान लें आप इस सर्विस का लाभ सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक ही ले सकते हैं
  • खाना ऑर्डर करने के लिए आपके पास ट्रेन टिकट होना जरूरी है
  • डिलिवरी वाले अब पहले की तरह आपकी सीट पर नहीं आते हैं, इसलिए आपको अपने कोच के गेट पर जाना होता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed