15th Installment Release Date: देश में कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनकी सीधा लाभ जरूरतमंदों और गरीब वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में एक योजना किसानों के लिए चलाई जा रही है, जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत हर चार महीने में पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त मिलती है। ऐसा करके सालाना कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद किसानों को दी जाती है। इसी कड़ी में इस बार 15वीं किस्त जारी होनी है, जिसको लेकर एक अपडेट सामने आ रहा है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि ये किस्त कब आ सकती है। योजना से जुड़े किसान अगली स्लाइड्स में किस्त की तारीख के बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"653b5b606825b2d3cf0c3f47","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-can-the-15th-installment-be-released-before-diwali-2023-10-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: खत्म होने वाला है इंतजार, दिवाली से पहले किसानों को मिल सकती है 15वीं किस्त, जानें अपडेट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: खत्म होने वाला है इंतजार, दिवाली से पहले किसानों को मिल सकती है 15वीं किस्त, जानें अपडेट
Fri, 27 Oct 2023 12:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:16 PM IST
विज्ञापन
15वीं किस्त आने की तारीख क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15वीं किस्त आने की तारीख क्या है?
- फोटो : istock
करवाया जा रहा है ये काम
- दरअसल, योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी करवाना बेहद जरूरी है। वहीं, किसानों की ई-केवाईसी करवाने के लिए ब्लॉक व तहसील स्तर पर 31 अक्तूबर 2023 तक अभियान चलाया जा रहा है। इससे जिन लोगों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, वो करवा सकते हैं।
15वीं किस्त आने की तारीख क्या है?
- फोटो : istock
- इसके अलावा आप अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं
- आप चाहें तो योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं
- ई-केवाईसी का काम बैंक जाकर भी करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
15वीं किस्त आने की तारीख क्या है?
- फोटो : istock
इन किसानों की अटक सकती है किस्त
- ई-केवाईसी के अलावा वो किसान किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं, जो बैंक खाते के साथ आधार सीडिंग और लैंड सीडिंग जैसे कामों को पूरा नहीं करवाएंगे। इसलिए अगर किस्त का लाभ चाहते हैं, तो जल्द से जल्द इन कामों को पूरा करवा लें।
विज्ञापन
15वीं किस्त आने की तारीख क्या है?
- फोटो : istock
कब आ सकती है 15वीं किस्त?
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिवाली से पहले पात्र किसानों के बैंक खाते में 15वीं किस्त भेजी जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं और अब बस एलान करना बाकी है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।