फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pollution: सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है प्रदूषण? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Fri, 27 Oct 2023 11:30 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 27 Oct 2023 11:30 AM IST
विज्ञापन
Why Pollution Level Increases In Winter Know The Reason Here
Why Pollution Level Increases In Winter - फोटो : Istock

Why Pollution Level Increases In Winter: ठंड के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में प्रदूषण का स्तर भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। दिल्ली एनसीआर, गाजियाबाद, नोएडा और बाकी इलाकों में अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर के महीने में प्रदूषण का खतरा काफी बढ़ जाता है। प्रदूषण बढ़ने के कारण लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा जिन लोगों को पहले से ही श्वास संबंधी समस्या होती है। उनके लिए ये वक्त काफी गंभीर हो जाता है। कई लोगों को बाहर निकलने पर आंखों में जलन भी महसूस होती है। ऐसे में जिन लोगों को प्रदूषण का काफी ज्यादा खतरा होता है। उनको काफी कम घर से बाहर निकलने की सलाह दी जाती है। वहीं क्या कभी आपने इस सवाल पर गौर किया है कि आखिर ठंड शुरू होते ही प्रदूषण का स्तर क्यों बढ़ जाता है? अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

Why Pollution Level Increases In Winter Know The Reason Here
Why Pollution Level Increases In Winter - फोटो : Istock

सर्दियों में प्रदूषण बढ़ने का मुख्य कारण हवा के घनत्व का बढना और तापमान का कम होना है। हवा के घनत्व के बढ़ने और तापमान के कम होने के कारण प्रदूषण नीचे ही रह जाता है। ऐसे में वह स्मॉग की तरह दिखता है। 

Why Pollution Level Increases In Winter Know The Reason Here
Why Pollution Level Increases In Winter - फोटो : Istock

यही नहीं इस दौरान कोहरे के साथ प्रदूषण और खतरनाक गैसें मिलकर एक खतरनाक मिश्रण बना देती हैं। इसके अलावा सर्दियों के सीजन में हवा भी काफी कम चलती है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता रहता है। 

PM Kisan FPO: किसानों को 15 लाख रुपये दे रही सरकार, जानिए क्या है स्कीम और कैसे करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
Why Pollution Level Increases In Winter Know The Reason Here
Why Pollution Level Increases In Winter - फोटो : Istock

प्रदूषण बढ़ने के कारण लोगों को कई तरह की श्वास समस्याएं परेशान करती हैं। प्रदूषण के कारण कई लोगों के हालात इतने गंभीर हो जाते हैं कि उन्हें मजबूरन अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है। 

विज्ञापन
Why Pollution Level Increases In Winter Know The Reason Here
Why Pollution Level Increases In Winter - फोटो : Istock

वहीं गर्मियों के सीजन में हवा का घनत्व कम होता है। इस कारण गर्मियों में प्रदूषण का स्तर ज्यादा नहीं बढ़ता है। इसके अलावा इस दौरान तापमान भी ज्यादा होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed