फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: बीत चुके हैं सात दिन, क्या अभी भी मिल सकती है अटकी हुई 15वीं किस्त? यहां जानें

Thu, 23 Nov 2023 10:56 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 23 Nov 2023 10:56 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: Can farmers still get the pending 15th installment
क्या अटकी हुई 15वीं किस्त के पैसे अभी भी मिल सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

15th Installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana: अगर आप आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जरूरतमंद हैं या गरीब वर्ग से आते हैं आदि, तो ऐसी स्थिति में आप कई सरकारी योजनाओं से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। दरअसल, राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। जैसे- केंद्र सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाती है। इस योजना के अंतर्गत हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये तीन किस्तों में पात्र किसानों को दिए जाते हैं और ऐसा करके उन्हें सालाना 6 हजार रुपये का लाभ मिलता है। हाल ही में 15वीं किस्त जारी की गई, लेकिन अब भी कई किसान ऐसे हैं जिनको सात दिन बीतने के बाद भी अब तक किस्त के पैसे नहीं मिले हैं? ऐसे में क्या अभी भी किस्त के पैसे मिल सकते हैं? तो चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं। आगे आप इस बारे में जान पाएंगे...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: Can farmers still get the pending 15th installment
क्या अटकी हुई 15वीं किस्त के पैसे अभी भी मिल सकते हैं? - फोटो : istock

कब जारी हुई 15वीं किस्त?

  • दरअसल, 15 नवंबर 2023 को 15वीं किस्त के पैसे जारी किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये की किस्त भेजी। योजना के अंतर्गत इस बार लगभग 8 करोड़ से भी ज्यादा किसानों को किस्त का लाभ मिला।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: Can farmers still get the pending 15th installment
क्या अटकी हुई 15वीं किस्त के पैसे अभी भी मिल सकते हैं? - फोटो : istock

क्या मिल सकती है अटकी हुई किस्त?

  • वहीं, कई किसान ऐसे भी हैं, जिनकी किस्त अटक गई है और उन्हें अब तक किस्त का लाभ नहीं मिला है। ऐसे में क्या अब भी कोई विकल्प है, जिससे अटकी हुई किस्त किसानों को मिल सके?
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: Can farmers still get the pending 15th installment
क्या अटकी हुई 15वीं किस्त के पैसे अभी भी मिल सकते हैं? - फोटो : istock
  • जिन किसानों की किस्त अटकी है, उसके पीछे कुछ कामों का अधूरा रहना एक कारण हो सकता है। जैसे- जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, जिन किसानों ने भू-सत्यापन नहीं करवाया है या जिन किसानों की आधार सीडिंग अधूरी है आदि।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: Can farmers still get the pending 15th installment
क्या अटकी हुई 15वीं किस्त के पैसे अभी भी मिल सकते हैं? - फोटो : istock
  • ऐसे में नियमों के तहत अगर ये किसान अभी भी अपने रुके हुए कामों को जल्द से जल्द पूरा करवा लें, तो राज्य सरकार इनका नाम क्लियर करके आगे भेज देती है। इसके बाद केंद्र सरकार की तरफ से आपको किस्त के पैसे दे दिए जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed