PM Kisan Yojana 17th Kist: केंद्र सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाती है, जिसमें से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी है। इस योजना को उन किसानों के लिए चलाया जा रहा है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इसलिए इन किसानों की मदद करने के लिए सरकार इन्हें सालाना 6 हजार रुपये सीधे इनके बैंक खाते में देती है। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है, लेकिन किस्त का लाभ पाने के लिए कई काम करवाने भी जरूरी होते हैं। ऐसे में क्या किसानों के लिए ई-केवाईसी करवाना जरूरी है? अगर कोई किसान इस काम को न करवाएं, तो क्या उसे किस्त का लाभ मिल सकता है या नही? तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"66289763d0d33c0de5059039","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-beneficiaries-e-kyc-process-2024-04-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: जो किसान नहीं करवाएंगे ई-केवाईसी, क्या उन्हें मिल सकती है 17वीं किस्त? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: जो किसान नहीं करवाएंगे ई-केवाईसी, क्या उन्हें मिल सकती है 17वीं किस्त? यहां जानें
Wed, 24 Apr 2024 11:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 24 Apr 2024 11:08 AM IST
विज्ञापन
किसान ई-केवाईसी कैसे करवाएं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान ई-केवाईसी कैसे करवाएं?
- फोटो : istock
क्या जरूरी है ई-केवाईसी करवाना?
- दरअसल, सबसे पहले तो ये जान लें कि पीएम किसान योजना से जुड़े प्रत्येक किसान को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। फिर चाहे आप योजना के पुराने लाभार्थी हैं या फिर नए। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
किसान ई-केवाईसी कैसे करवाएं?
- फोटो : istock
- ई-केवाईसी करवाकर लाभार्थी की पहचान सुनिश्चित की जाती है कि कहीं किसी और के नाम पर कोई और ही तो लाभ नहीं ले रहा। इसलिए जो किसान इस काम को नहीं करवाते हैं या करवाएंगे, उनकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान ई-केवाईसी कैसे करवाएं?
- फोटो : istock
ई-केवाईसी करवाने के ये हैं तरीके:-
- ई-केवाईसी करवाने के लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं। यहां पर आपके बायोमेट्रिक के जरिए ई-केवाईसी की जाती है
- इसके अलावा अगर आप चाहें तो अपने बैंक जाकर भी इस काम को करवा सकते हैं
विज्ञापन
किसान ई-केवाईसी कैसे करवाएं?
- फोटो : istock
- वहीं, अगर आप कहीं नहीं जाना चाहते हैं, तो आप पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। यहां से आप ओटीपी के जरिए इस काम को करवा सकते हैं।