फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Nidhi: क्या किसानों को मिलने वाली किस्त में हो सकती है बढ़ोतरी? जानें क्या है सरकार का प्लान

Thu, 12 Dec 2024 10:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 12 Dec 2024 10:54 AM IST
सार

पीएम किसान योजना के अंतर्गत मौजूदा समय में लाभार्थियों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त मिलती है। वहीं, क्या किसानों को मिलने वाली इस किस्त में कोई बढ़ोतरी हो सकती है या नहीं?

विज्ञापन
pm kisan samman nidhi yojana amount increase or not for 19th kist
किसानों को किस्त में मिलेंगे कितने रूपये? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana For 19th Kist: देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इनमें से कुछ योजनाओं का संचालन राज्य सरकारें करती हैं, तो कई योजनाओं को केंद्र सरकार चलाती है। इसमें किसी योजना के अंतर्गत सब्सिडी दी जाती है तो किसी योजना के अतंर्गत आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है। बात अगर भारत सरकार की योजनाओं की करें तो इसमें कई योजनाएं हैं जिनमें से एक योजना किसानों के लिए है और इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है।



इस योजना में पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपये की किस्त देने का प्रावधान है, लेकिन क्या इस किस्त के पैसे को बढ़ाया जा सकता है? आखिर इस पर सरकार का प्लान क्या है? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। किसान अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं कि किसानों को मिलने वाले किस्त के पैसे में बढ़ोतरी हो सकती है या नहीं...

pm kisan samman nidhi yojana amount increase or not for 19th kist
किसानों को किस्त में मिलेंगे कितने रूपये? - फोटो : Adobe Stock

पहले जानते हैं कब जारी हो सकती है 19वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 18 किस्त जारी हो चुकी हैं। बीती 5 अक्तूबर को 18वीं किस्त जारी हुई। ऐसे में बात अगर 19वीं किस्त की करें, तो अब किसानों को इस किस्त का इंतजार है। यहां ये जान लें कि योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती है।
pm kisan samman nidhi yojana amount increase or not for 19th kist
किसानों को किस्त में मिलेंगे कितने रूपये? - फोटो : Adobe Stock
  • ऐसे में अगर आप देखेंगे तो 18वीं किस्त अक्तूबर महीने में जारी हुई। इस हिसाब से 19वीं किस्त के लिए अगले चार महीने का समय जनवरी में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि 19वीं किस्त जनवरी में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर सरकार की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। हर बार किस्त का लाभ करोड़ों किसानों को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
pm kisan samman nidhi yojana amount increase or not for 19th kist
किसानों को किस्त में मिलेंगे कितने रूपये? - फोटो : Freepik

क्या बढ़ेगी किस्त?

  • सरकार किसानों को दी जाने वाली किस्त में बढ़ोतरी करेगी या नहीं, इसको लेकर लोकसभा में कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने लिखित में जवाब दिया। इसमें उनसे पूछा गया था कि क्या प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत दी जाने वाली राशि में कोई बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव है?
विज्ञापन
pm kisan samman nidhi yojana amount increase or not for 19th kist
किसानों को किस्त में मिलेंगे कितने रूपये? - फोटो : Freepik
  • इस पर रामनाथ ठाकुर की तरफ से जो जवाब दिया गया, उसमें कहा गया कि 'ऐसा वर्तमान में कोई प्रस्ताव नहीं है।' उनके इस जवाब से ये स्पष्ट हो गया कि 19वीं किस्त में तो किसानों को कोई बढ़ी हुई राशि नहीं मिलेगी यानी हर बार की तरह इस बार भी 2 हजार रुपये की किस्त लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed