PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Installment: किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं में से जो योजना सबसे अधिक चर्चा में रहती है, वो है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के तहत अब तक कुल 22 किस्त जारी हो चुकी हैं।
PM Kisan Yojana: मोदी सरकार जारी कर चुकी है 22वीं किस्त, आपके अकाउंट में आए 2000 रुपये या नहीं? ऐसे करें चेक
PM Kisan Yojana 22th Installment Status: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त बीती शाम जारी की गई, लेकिन क्या आपके बैंक खाते में किस्त के 2000 रुपये आए हैं या नहीं? आप यहां इसे चेक करने के तरीकों के बारे में जान सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवाल: कितने किसानों को मिला लाभ?
जवाब: भारत सरकार ने पीएम किसान योजना के तहत 18 हजार 640 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी की
9 करोड़ 32 लाख से अधिक पात्र किसानों को 22वीं किस्त का लाभ दिया गया है
सरकार ने डीबीटी के माध्यम से 22वीं किस्त जारी की
सवाल: किस्त के पैसे कैसे करें चेक?
जवाब: लाभार्थियों को सरकार की तरफ से किस्त जारी होने का मैसेज भेजा जाता है
आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में ये मैसेज आता है, आप इसे चेक कर सकते हैं
बैंक की तरफ से भी अकाउंट में पैसे प्राप्त होन का मैसेज भेजा जाता है, आप इसे भी चेक कर सकते हैं
- अगर आपके पास मैसेज नहीं आया है तो आप फोन बैंकिंग के जरिए किस्त का पता कर सकते हैं
- आप अपने नजदीकी एटीएम पर जाकर किस्त चेक कर सकते हैं
- आप अपने बैंक जाकरी पासबुक में एंट्री करवाकर भी किस्त का पता लगा सकते हैं कि आपके बैंक खाते में आई है या नहीं आई है
सवाल: किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं?
जवाब: ई-केवाईसी का पूरा न होना
भू-सत्यापन का काम न करवाना
आधार लिंकिंग का काम न होना
बैंक अकाउंट में डीबीटी का विकल्प ऑन न होना