फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: इस दिन खाते में आ सकती है 22वीं किस्त, किसान ऐसे चेक करें बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम

Fri, 30 Jan 2026 08:04 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 30 Jan 2026 08:04 PM IST
सार

देशभर में करोड़ों किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार है। सरकार जल्द ही इसे जारी कर सकती है। 

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Installment Date How To Check Name In Beneficiary List
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : AdobeStock

भारत सरकार देश में किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रही है। इन्हीं में एक स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश में काफी लोकप्रिय है। करोड़ों किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। भारत सरकार इस योजना के जरिए किसानों को सालाना 3 किस्तों के जरिए 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये किसानों के खाते में डीबीटी के जरिए भेजे जाते हैं। अब तक इस योजना की कुल 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Installment Date How To Check Name In Beneficiary List
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : AdobeStock

देशभर में कई किसान यह जानना चाहते हैं कि सरकार 22वीं किस्त को कब तक जारी कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार इस योजना की 22वीं किस्त फरवरी महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Installment Date How To Check Name In Beneficiary List
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : AdobeStock

आप आसानी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। 

PM Kisan Yojana: जल्द जारी होगी 22वीं किस्त, लेकिन क्या आपको मिलेंगे पैसे या नहीं? किसान ऐसे करें चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Installment Date How To Check Name In Beneficiary List
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : AdobeStock

वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक करना है। यह करने के बाद आपको नए पेज पर राज्य, जिला, सब-डिस्ट्रिक, ब्लॉक और गांव का चयन करना है। इसके बाद आपको गेट रिपोर्ट पर क्लिक करना है। 

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Installment Date How To Check Name In Beneficiary List
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : AdobeStock

यह करते ही स्क्रीन पर एक लिस्ट आ जाएगी। इस लिस्ट में आप सीरियल वाइज अपने नाम को चेक कर सकते हैं। बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक करने की प्रक्रिया काफी आसान है, इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।  

PM Kisan Yojana: ध्यान दें किसान! जल्द कर लें ये 3 काम, वरना रह जाएंगे हाथ खाली और नहीं मिल पाएगी 22वीं किस्त

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed