Pm Kisan Samman Nidhi Yojana 22 Installment: किसी भी योजना को शुरू करके सरकार उन लोगों की मदद करने का प्रयास करती है जो असल में उस योजना के लिए पात्र होते हैं। मौजूदा समय में देश में कई अलग-अलग तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं और इन्हीं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना को भारत सरकार द्वारा चलाया जाता है और इस योजना का लाभ सिर्फ पात्र किसानों को ही देने का प्रावधान है।
{"_id":"693b95c0dee90cc3ed0fadfa","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-22-kist-kab-aayegi-february-or-march-2026-check-expected-date-time-eligibility-2025-12-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: फरवरी या मार्च आखिर कब आएगी 22वीं किस्त? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: फरवरी या मार्च आखिर कब आएगी 22वीं किस्त? यहां जानें
Fri, 12 Dec 2025 09:40 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 12 Dec 2025 09:40 AM IST
सार
Pm Kisan Yojana 22 Kist Kab Aayegi: पीएम किसान योजन की इस बार 22वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन ये किस्त कब जारी होगी? किस्त का इंतजार योजना से जुड़े करोड़ों किसानों को है।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त क्या फरवरी में आएगी?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त क्या फरवरी में आएगी?
- फोटो : Adobe Stock
अब तक आ चुकी हैं 21 किस्त
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 21 किस्त जारी हो चुकी है और हर किस्त में किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये भेजे गए। 19 नवंबर 2025 को योजना की 21वीं किस्त जारी की गई जिसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया। डीबीटी के माध्यम से लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खाते में 21वीं किस्त हस्तांतरित की गई।
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त क्या फरवरी में आएगी?
- फोटो : Amar Ujala
22वीं किस्त कब आ सकती है?
- अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो अब आपको भी 22वीं किस्त का इंतजार होगा? पर पहले ये समझ लें कि ये किस्त जारी कैसे होती है। दरअसल, पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, इससे पहले जारी हो चुकी किस्त हुई हैं और इस हिसाब से देखें तो 22वीं किस्त के चार महीने का समय फरवरी में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि फरवरी में 22वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त क्या फरवरी में आएगी?
- फोटो : Adobe Stock
किस्त के लिए ये काम करवाने जरूरी हैं
- किसानों को अगर किस्त का लाभ लेना है तो उसके लिए कुछ काम करवाने जरूरी होते हैं। वरना आपकी किस्त अटक सकती है। जैसे, आपको सबसे पहले ई-केवाईसी करवानी होती है। इससे पता चलता है कि योजना का लाभ सही लाभार्थी के पास पहुंच रहा है या नहीं। इसलिए आप समय रहते ई-केवाईसी का काम जरूर करवा लें।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त क्या फरवरी में आएगी?
- फोटो : Adobe Stock
- इसी तरह अगर आपको किस्त का लाभ लेना है तो आपको भू-सत्यापन का काम करवाना भी जरूरी होता है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसमें किसानों की खेती योग्य जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है। इसलिए समय रहते इस काम को भी जरूर करवा लें।