PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21st Kist: देश में करोड़ों किसान भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी स्कीम पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। भारत सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए की है। इस योजना की शुरुआत साल 2019 में की गई थी। इस योजना के जरिए सरकार किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों के रूप में सीधी डीबीटी के जरिए ट्रांसफर करती है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि किसानों के खाते में भेजी जाती है। इस योजना का लाभ मिलने से किसानों को सालभर कृषि से जुड़ी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना देशभर में काफी लोकप्रिय है।
PM Kisan: सरकार इस दिन जारी कर सकती है पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त, योजना में ऐसे करें ई-केवाईसी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:03 PM IST
सार
प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि किसानों के खाते में भेजी जाती है। इस योजना का लाभ मिलने से किसानों को सालभर कृषि से जुड़ी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन