EPFO 15 Lakh Rupees: अगर आप नौकरीपेशा हैं तो जाहिर है कि नियमों के तहत आपका पीएफ भी कटता होगा? दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ द्वारा नौकरी करने वाले लोगों के पीएफ खाते खोले जाते हैं। फिर इस पीएफ खाते में कर्मचारी की सैलरी में से हर महीने एक निश्चित अमाउंट काटकर जमा किया जाता है।
वहीं, इतने ही पैसे कंपनी भी अपने कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा करती है। साथ ही इस पर ईपीएफओ सालाना ब्याज भी देता है। वहीं, अब इन सबके बीच एक बड़ी खबर ईपीएफओ की तरफ से आई है जिसमें 15 लाख रुपये देने जैसी बातें हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये पैसे किस चीज के हैं और किसे मिलेंगे...
2 of 5
ईपीएफओ की तरफ से ‘मृत्यु राहत कोष’ के तहत दिए जाने वाले एक्स-ग्रेशिया अमाउंट को बढ़ाया गया। सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
किस चीज के मिलेंगे 15 लाख रुपये?
- दरअसल, अगर आप भी नौकरी करते हैं और आपका पीएफ खाता है तो आपके लिए ईपीएफओ ने एक बड़ा कदम उठाते हुए बड़ा एलान किया है। इसमें कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ की तरफ से ‘मृत्यु राहत कोष’ के तहत दिए जाने वाले एक्स-ग्रेशिया अमाउंट को बढ़ाया गया है और अब इसे बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दिया गया है। इससे पहले ये एक्स-ग्रेशिया अमाउंट 8.8 लाख रुपये था।
3 of 5
ईपीएफओ की तरफ से ‘मृत्यु राहत कोष’ के तहत दिए जाने वाले एक्स-ग्रेशिया अमाउंट को बढ़ाया गया।
- फोटो : AdobeStock
क्या है ये एक्स-ग्रेशिया अमाउंट और कब से होगा लागू?
- ईपीएफओ ने एक्स-ग्रेशिया अमाउंट अमाउंट को 8.8 लाख रुपये से बढ़ाकर अब 15 लाख रुपये कर दिया है। ये नया अमाउंट 1 अप्रैल 2025 से लागू किया जाएगा। ये वो अमाउंट होता है जो ऐसे कर्मचारियों के नॉमिनी को मिलता है जिनकी मौत सर्विस के दौरान हो जाती है।
4 of 5
ईपीएफओ की तरफ से ‘मृत्यु राहत कोष’ के तहत दिए जाने वाले एक्स-ग्रेशिया अमाउंट को बढ़ाया गया।
- फोटो : Adobe Stock
किन्हें मिलेंगे ये 15 लाख रुपये?
- अगर आप ये जानना चाहते हैं कि ये एक्स-ग्रेशिया अमाउंट के 15 लाख रुपये किसे मिलेंगे, तो जान लीजिए ये पैसे ऐसे कर्मचारियों के परिवार, कानूनी वारिस या नॉमिनी को मिलेगा जो सेंट्रल बोर्ड के कर्मचारी हैं और जिनका सर्विस के दौरान निधन हो जाता है।
5 of 5
ईपीएफओ की तरफ से ‘मृत्यु राहत कोष’ के तहत दिए जाने वाले एक्स-ग्रेशिया अमाउंट को बढ़ाया गया।
- फोटो : Adobe Stock
कहां से आएगा पैसा और क्यों लिया गया ये फैसला?
- 15 लाख रुपये की ये राशन स्टाफ वेलफेयर फंड से दी जाएगी और ईपीएफओ ने ये भी कहा है कि इस राशि में 1 अप्रैल 2026 से हर साल 5 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। वहीं, ये भी जान लीजिए कि ये फैसला केंद्रीय बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने लिया है जिसमें सरकार, नियोक्ता और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हैं। ये फैसला इसलिए लिया गया है ताकि महंगाई और बढ़ती लागत के साथ ये आर्थिक मदद परिवारों के लिए उपयोगी बनी रहे।