Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21 installment kab aeagi will farmers get it before diwali Check expected date
{"_id":"68e771c412a2ad0c7201c9a1","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-21-installment-kab-aeagi-will-farmers-get-it-before-diwali-check-expected-date-2025-10-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: दिवाली से पहले या नवंबर में आएगी 21वीं किस्त? यहां जानें किसान लेटेस्ट अपडेट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: दिवाली से पहले या नवंबर में आएगी 21वीं किस्त? यहां जानें किसान लेटेस्ट अपडेट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:57 PM IST
सार
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21 Installment Kab Aeagi: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन ये किस्त कब तक जारी हो सकती है? किसानों को इस किस्त का इंतजार है।
विज्ञापन
1 of 5
कब आएगी 21वीं किस्त?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
PM Kisan Samman Nidhi 21 Kist Release Date: देश में जब भी किसी योजना को शुरू किया जाता है, तो उसका प्रचार-प्रसार भी किया जाता है। ऐसा इसलिए ताकि जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक इन योजनाओं का लाभ पहुंच सके। मौजूदा समय में देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं जिनमें से कई योजनाएं किसानों के लिए भी चल रही हैं। इन्हीं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसे भारत सरकार चलाती है।
इस योजना का लाभ सिर्फ उन किसानों को दिया जाता है, जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। सरकार इस योजन के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी क्रम में इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन क्या आप जानते हैं ये किस्त कब जारी हो सकती है दिवाली से पहले या नवंबर में? चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
कब आएगी 21वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
21वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
दरअसल, पीएम किसान योजना की इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है जिसको लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में अलग-अलग बातें कही जा रही हैं। साथ ही अलग-अलग चर्चाएं भी तेज हैं। जैसे, एक तरफ माना जा रहा है कि 21वीं किस्त दिवाली से पहले जारी हो सकती है, तो दूसरी तरफ चर्चा इस बात की है कि नवंबर में ये किस्त जारी हो सकती है।
3 of 5
कब आएगी 21वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
नवंबर का महीना इसलिए बोला जा रहा है, क्योंकि पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार महाने के अंतराल पर जारी होती है। इस हिसाब से 21वीं किस्त जारी होने के चार महीने का समय नवंबर में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि 21वीं किस्त नवंबर में जारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कब आएगी 21वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
अब अगर ये जानने की कोशिश करें कि आखिर पीएम किसान योजना के तहत 21वीं किस्त कब जारी हो सकती है? तो इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सरकार द्वारा पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर ये जानकारी दी जाती है कि किस्त किस तारीख को जारी होगी। माना ये भी जा रहा है कि सरकार द्वारा जल्द ही किस्त जारी होने की तारीख बताई जा सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
कब आएगी 21वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
ये काम ध्यान से करवा लें:-
पीएम किसान योजना के तहत अगर किस्त का लाभ चाहिए, तो आपको ई-केवाईसी जरूर करवानी होती है। अपने नजदीकी सीएससी सेंटर या आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से आप ये काम करवा सकते हैं
किसानों को भू-सत्यापन का काम भी करवाना होता है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो भी आपकी किस्त अटक सकती है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।