{"_id":"67ce6e125d82bae4f10fb606","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-20th-kist-release-date-20-kist-kab-aaegi-2025-03-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: किस महीने में जारी हो सकती है 20वीं किस्त? जानें कितने रुपये आएंगे खाते में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: किस महीने में जारी हो सकती है 20वीं किस्त? जानें कितने रुपये आएंगे खाते में
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 10 Mar 2025 10:15 AM IST
सार
अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको अब तक कुल 19 किस्त का लाभ मिल चुका होगा और अब अगली बारी 20वीं किस्त की है। इस किस्त का इंतजार योजना से जुड़े किसानों को है।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब आएगी?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
PM Kisan Samman Nidhi 20th Kist: केंद्र सरकार की एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। अगर आप एक पात्र किसान हैं तो आप इस योजना से जुड़कर साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त प्राप्त कर सकते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ आपको दिया जाता है। इस योजना के पैसे सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
इसी क्रम में अब इस योजना से जुड़े लाभार्थियों को 20वीं किस्त मिलेगी। अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं तो आपको भी 20वीं किस्त का इंतजार होगा? ऐसे में आप यहां जान सकते हैं आपको 20वीं किस्त के पैसे कब तक मिल सकते हैं। तो चलिए बिना देरी के इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं कि 20वीं किस्त कब जारी हो सकती है। अगली स्लाइड्स में योजना से जुड़े किसान इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब आएगी?
- फोटो : Adobe Stock
इतने पैसे मिलते हैं किस्त में?
बात अगर पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाली किस्त की करें तो आपको इस योजना के अंतर्गत जो भी किस्त मिलती है उसमें आपको 2 हजार रुपये दिए जाते हैं और ये साल में तीन बार दी जाती है। डीबीटी के माध्यम से इस पैसे को सरकार की तरफ से सीधे आपके बैंक खाते में भेजा जाता है।
3 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब आएगी?
- फोटो : Adobe Stock
कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त?
पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ को किस्त में दिया जाता है। नियमों के तहत इस किस्त को लगभग हर चार महीने के अंतराल पर जारी किया जाता है। जैसे, 18वीं और 19वीं किस्त जारी होने के बीच 4 महीनों का गैप था और इससे पहले वाली किस्त में भी। जहां 18वीं किस्त 5 अक्तूबर 2024 को जारी हुई थी, तो वहीं 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को किसानों के बैंक खाते में भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब आएगी?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे में अगर 19वीं किस्त के बाद 20वीं किस्त के चार महीने का समय देखा जाए तो ये जून 2025 में पूरा होता नजर आ रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि जून महीने में 20वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
5 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब आएगी?
- फोटो : Adobe Stock
बैंक खाते में ये काम जरूर करवा लें किसान
अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं या आप इस योजना से नए जुड़े हैं तो आपको अपने बैंक खाते से जुड़ा एक काम करवा लेना है, वरना आपकी किस्त अटक सकती है। दरअसल, ये काम है डीबीटी यानी डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर का जिसे आपको अपने बैंक खाते में ऑन करवाना है। अगर किसी कारण डीबीटी आपके खाते में एक्टिवेट नहीं है तो आपकी किस्त अटक सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।