फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना को लेकर बड़ा अपडेट! जानें सरकार कब जारी कर सकती है 20वीं किस्त

Mon, 21 Jul 2025 08:36 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 21 Jul 2025 08:36 PM IST
सार

6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को 3 किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत सरकार 2 हजार रुपये की राशि डीबीटी के जरिेए किसानों के खाते में भेजी जाती है। 

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Release Date Update And News In Hindi
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

देश में करोड़ों किसानों की आजीविका का मुख्य स्त्रोत कृषि है। हालांकि, आज भी देश में करोड़ों किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए केंद्र सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इन्हीं में एक स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सालाना 3 किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत सरकार 2 हजार रुपये की राशि डीबीटी के जरिेए किसानों के खाते में भेजती है। इस योजना का उद्देश्य किसानों की छोटी मोटी कृषि जरूरतों में मदद देना है। देशभर में करोड़ों किसान भारत सरकार की इस योजना का लाभ ले रहे हैं। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Release Date Update And News In Hindi
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अब तक कुल 19 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की 19वीं किस्त इसी साल फरवरी महीने में जारी की थी। इस योजना की 19वीं किस्त को जारी हुए 4 महीनों से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Release Date Update And News In Hindi
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

इस कारण देश के करोड़ों किसानों को अब 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार इस योजना की 20वीं किस्त जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह या अगस्त महीने के पहले सप्ताह में जारी कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Release Date Update And News In Hindi
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

हालांकि, सरकार ने अभी तक इसको लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। अगर आप इस स्कीम का लाभ पाना चाहते हैं, तो आपको जल्द से जल्द योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन करा लेना चाहिए। 

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Release Date Update And News In Hindi
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

इसके अलावा अगर आपने योजना में आवेदन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी, तो आपको इस गलती को भी तुरंत ठीक करा लेना चाहिए। अगर आप ये गलतियां ठीक नहीं कराते हैं, तो आपको स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed