फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package: सावन माह में ओमकारेश्वर, महेश्वर और उज्जैन के दर्शन करा रहा आईआरसीटीसी, जानें किराया

Mon, 21 Jul 2025 07:27 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 21 Jul 2025 07:27 PM IST
सार

हर साल लाखों की संख्या में भक्त यहां पर भगवान के दर्शन करने के लिए आते हैं। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज न केवल किफायती है बल्कि यात्रा की दृष्टि से काफी सुविधाजनक भी है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -

विज्ञापन
IRCTC Madhya Pradesh Maha Darshan Tour Package For Sawan 2025 Check Complete Details Of This Package
IRCTC Madhya Pradesh Maha Darshan - फोटो : adobe stock

IRCTC Madhya Pradesh Maha Darshan: सावन का महीना चल रहा है। इस महीने का एक विशेष महत्व हिंदू धर्म में है। यह माह भगवान शिव को समर्पित होता है। इस महीने में भक्त भगवान शिव की उपासना करते हैं। अगर आप इस सावन के महीने में किसी शानदार जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको महेश्वर, ओमकारेश्वर, उज्जैन और इंदौर घुमाया जाएगा। ये स्थल धार्मिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण हैं। हर साल लाखों की संख्या में भक्त यहां पर भगवान के दर्शन करने के लिए आते हैं। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज न केवल किफायती है बल्कि यात्रा की दृष्टि से काफी सुविधाजनक भी है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -

IRCTC Madhya Pradesh Maha Darshan Tour Package For Sawan 2025 Check Complete Details Of This Package
IRCTC Madhya Pradesh Maha Darshan - फोटो : अमर उजाला

आईआरसीटीसी के इस पैकेज का नाम मध्य प्रदेश महादर्शन टूर पैकेज है। इस टूर का पैकेज कोड SHA15 है। इस पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी आपके खाने पीने की व्यवस्था करेगा। 

IRCTC Madhya Pradesh Maha Darshan Tour Package For Sawan 2025 Check Complete Details Of This Package
IRCTC Madhya Pradesh Maha Darshan - फोटो : adobe

इस टूर पैकेज की शुरुआत 30 जुलाई, 2025 को हैदराबाद से हो रही है। पैकेज के अंतर्गत आपको महेश्वर, ओमकारेश्वर, उज्जैन और इंदौर घुमाया जाएगा। इस पैकेज में आपको 4 रातों और 5 दिनों तक घुमाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Madhya Pradesh Maha Darshan Tour Package For Sawan 2025 Check Complete Details Of This Package
IRCTC Madhya Pradesh Maha Darshan - फोटो : adobe

आईआरसीटीसी का यह फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपकी यात्रा की शुरुआत हैदराबाद एयरपोर्ट से होगी। वहीं अन्य जगहों पर आपको बस के माध्यम से घुमाया जाएगा। पैकेज में आपको गाइड और इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है।

विज्ञापन
IRCTC Madhya Pradesh Maha Darshan Tour Package For Sawan 2025 Check Complete Details Of This Package
IRCTC Madhya Pradesh Maha Darshan - फोटो : Adobe Stock

अगर बात किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 37,250 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 30,400 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 29,200 रुपये किराया देना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed