फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: इन किसानों को नहीं मिलेंगे 20वीं किस्त के पैसे? जानें क्या हैं कारण

Wed, 26 Mar 2025 10:53 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 26 Mar 2025 10:53 AM IST
सार

PM Kisan Samman Nidhi 20th Kist: इस बार पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन कई किसान ऐसे हो सकते हैं जो इस किस्त से वंचित रह सकते हैं। आप यहां जान सकते हैं ये किसान कौन हो सकते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Not Eligible Farmers List Check PM Kisan Beneficiary Status
कौन किसान 20वीं किस्त के लिए पात्र नहीं हैं? - फोटो : Freepik

PM Kisan Nidhi: जब भी हम किसी योजना से जुड़ते हैं तो पहले हमें आवेदन करना होता है और उसके बाद हमें उस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ मिलते हैं। इसी कड़ी में अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना को देखेंगे तो इस योजना से सिर्फ किसान जुड़ सकते हैं जिन्हें साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये सरकार द्वारा दिए जाते हैं।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: क्या परिवार के सभी लोगों को मिल सकता है 20वीं किस्त का लाभ? यहां जानें नियम

योजना के लाभार्थियों को अब तक कुल 19 किस्त मिल चुकी है और अब सभी को 20वीं किस्त का इंतजार है, लेकिन क्या ये किस्त सभी किसानों को मिल पाएगी? शायद नहीं, क्योंकि कई किसान ऐसे हो सकते हैं जिनकी ये किस्त अटक सकती है और इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं जिनके बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। किसान यहां इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Not Eligible Farmers List Check PM Kisan Beneficiary Status
कौन किसान 20वीं किस्त के लिए पात्र नहीं हैं? - फोटो : Freepik

किन किसानों की किस्त अटक सकती है?

नंबर 1

  • सबसे पहले तो वे किसान किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं जो गलत तरीके से इस योजना से जुड़े हैं। आप इसे ऐसे समझिए कि अगर आप पीएम किसान योजना के लिए अपात्र हैं और आपने तब भी इस योजना में गलत तरीके से आवेदन किया है, तो ऐसे किसानों की पहचान कर उनके आवेदन रद्द किए जा रहे हैं और उन्हें किस्त से वंचित रखा जा रहा है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Not Eligible Farmers List Check PM Kisan Beneficiary Status
कौन किसान 20वीं किस्त के लिए पात्र नहीं हैं? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जिन्होंने ई-केवाईसी का काम नहीं करवाया है। आप इस काम को अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से करवा सकते हैं या योजना की आधिकारिक वेबसाइट Pmkisan.gov.in से भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। वहीं, अब ये सुविधा किसान एप पर भी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Not Eligible Farmers List Check PM Kisan Beneficiary Status
कौन किसान 20वीं किस्त के लिए पात्र नहीं हैं? - फोटो : Freepik

नंबर 3

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत जारी होने वाली 20वीं किस्त के लाभ से वे किसान भी वंचित रह सकते हैं जिन्होंने भू-सत्यापन का काम नहीं करवाया है या तय समय तक नहीं करवाते हैं। इसमें किसानों की जमीन के दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Not Eligible Farmers List Check PM Kisan Beneficiary Status
कौन किसान 20वीं किस्त के लिए पात्र नहीं हैं? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 4

  • वे किसान भी किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं जिनका आधार लिंकिंग का काम पूरा नहीं हुआ है। इसमें किसानों को अपने बैंक जाकर अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है
  • उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जिनके बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प ऑन नहीं है, क्योंकि सरकार डीबीटी के जरिए ही लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त के पैसे हस्तांतरित करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed