फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़कर ले सकते हैं 3 लाख रुपये तक का लोन, जानें और भी फायदों के बारे में

Wed, 26 Mar 2025 08:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 26 Mar 2025 08:49 AM IST
सार

PM Vishwakarma Yojana: अगर आप चाहते हैं कि पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद आपको लोन मिले, तो ये मिल सकता है। इस योजना में ऐसा प्रावधान है।

विज्ञापन
pm Vishwakarma yojana benefits list check here in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock

Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को भारत सरकार चलाती है। इस योजना की शुरुआत 17 सितंबर 2023 को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा की गई। इसके बाद से ही इस योजना से अब तक एक बड़ी संख्या में लोग जुड़ चुके हैं और ये सिलसिला लगातार जारी है।



इस योजना का लाभ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को देने का प्रावधान है। इस योजना में कई तरह के लाभ दिए जाते हैं जिसमें से एक लोन भी है। अगर आप भी इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको लोन के अलावा कई अन्य तरह के लाभ मिल सकते हैं जिसके बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद आपको किस-किस तरह के लाभ मिल सकते हैं...

pm Vishwakarma yojana benefits list check here in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock

पहले जान लीजिए कौन लोग योजना से जुड़ने के लिए पात्र होते हैं

इस योजना से वे लोग जुड़ सकते हैं जो 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े हैं जिनकी सूची नीचे दी गई है:-

  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो लोग मालाकार हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो राजमिस्त्री हैं
  • अगर आप सुनार हैं
  • नाई यानी बाल काटने वाले
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • जो लोग फिशिंग नेट निर्माता हैं
pm Vishwakarma yojana benefits list check here in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • पत्थर तराशने वाले
  • अगर आप धोबी और दर्जी हैं
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • जो अस्त्रकार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
pm Vishwakarma yojana benefits list check here in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock

योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलते हैं?

लोन की है सुविधा

  • अगर आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो जान लें कि इसमें लाभार्थियों को लोन देने का प्रावधान है। इसमें आपको पहले एक लाख रुपये का लोन कुछ महीनों के लिए दिया जाता है और फिर आपको ये लोन वापस करना होता है।
विज्ञापन
pm Vishwakarma yojana benefits list check here in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • जब आप एक लाख रुपये का लिया हुआ लोन चुका देते हैं तो इसके बाद आप अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन के लिए भी पात्र हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपको जरूरत हो तो आप 2 लाख रुपये का लोन ले सकते हैं। साथ ही ये दोनों लोन आपको सस्ती ब्याज दर पर मुहैया करवाएं जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed