फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त? इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

Sun, 25 Aug 2024 12:35 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 25 Aug 2024 12:35 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Installment Release Date Know Latest Update And News In Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना उन्हीं में से एक है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल देश के गरीब किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।



6 हजार रुपये की इस आर्थिक मदद को सालाना तीन किस्तों के रूप में गरीब किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत देश के गरीब किसानों के खाते में 2 हजार रुपये चार महीनों के अंतराल पर भेजे जाते हैं। अब तक भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 17 किस्तों को जारी कर चुकी है। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Installment Release Date Know Latest Update And News In Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : istock

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित एक खास कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी की थी। 17वीं किस्त को जारी हुए दो महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Installment Release Date Know Latest Update And News In Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : istock

ऐसे में देशभर के करोड़ों किसानों को अब 18वीं किस्त का इंतजार है। कई किसान सवाल कर रहे हैं कि भारत सरकार कब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त को जारी कर सकती है? 

Monsoon Tips: बारिश के सीजन में एसी चलाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना एसी से निकल सकता है धुआं

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Installment Release Date Know Latest Update And News In Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : istock

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त को अक्तूबर महीने में जारी कर सकती है। गौर करने वाली बात है कि सरकार ने इसको लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 

जानना जरूरी: 99 साल की लीज खत्म होने के बाद क्या होता है आपके फ्लैट का? क्या सच में छोड़ना पडे़गा फ्लैट

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Installment Release Date Know Latest Update And News In Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik

वहीं अब तक जिन किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी और भू-सत्यापन नहीं कराया है उनको आने वाली 18वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में आपको जल्द से जल्द इन दोनों जरूरी कार्यों को पूरा करा लेना चाहिए। इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में रजिस्ट्रेशन कराते समय कोई गलत जानकारी दर्ज की थी उन्हें भी अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed