फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: 99 साल की लीज खत्म होने के बाद क्या होता है आपके फ्लैट का? क्या सच में छोड़ना पडे़गा फ्लैट

Fri, 23 Aug 2024 04:33 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 23 Aug 2024 04:33 PM IST
विज्ञापन
What happens with flat after 99 year lease
`What happens with flat after 99 year lease - फोटो : Amar Ujala

देश में कई लोग किराये के घरों में रहते हैं। इनमें से कई लोगों का सपना होता है कि उनका खुद का घर हो। इस कारण घर खरीदने के लिए वे अपनी आमदनी से बचत करते रहते हैं। गौर करने वाली बात है कि बीते सालों में प्रॉपर्टी के रेट जिस तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में घर खरीदना काफी मुश्किल सौदा हो चुका है। इस कारण लोग लोन का सहारा लेते हैं। रिहायशी या किसी अच्छे इलाके में जमीन सहित घर खरीदना काफी महंगा सौदा होता है। इस कारण कई लोग वहां पर फ्लैट खरीदना पसंद करते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि कई फ्लैट लीजहोल्ड प्रॉपर्टी के अंतर्गत आते हैं। अर्थात यह फ्लैट आपको एक निश्चित समयावधि के लिए लीज पर दिए जाते हैं। हालांकि, लीज की अवधि आमतौर पर 30 से लेकर 99 साल की होती है। 99 साल की लीज की अवधि खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी पर मालिकाना हक नहीं रहता है। 

What happens with flat after 99 year lease
What happens with flat after 99 year lease - फोटो : Freepik

अगर आप प्रॉपर्टी खरीदते हैं तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि प्रॉपर्टी की बिक्री लीजहोल्ड और फ्रीहोल्ड के आधार पर की जाती है। वे रियल स्टेट प्रॉपर्टी जिस पर मालिक के अलावा किसी और का हक नहीं होता है उसको फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी कहा जाता है। 

What happens with flat after 99 year lease
What happens with flat after 99 year lease - फोटो : Freepik

इसके अलावा जो लीजहोल्ड प्रॉपर्टी होती हैं उस पर एक तय समय तक ही व्यक्ति का मालिकाना हक होता है। लीज खत्म होने के बाद उस पर दोबारा मालिक का हक होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
What happens with flat after 99 year lease
What happens with flat after 99 year lease - फोटो : Freepik

आपको इस बारे में पता होना चाहिए प्रॉपर्टी को बार बार ट्रांसफर न करना पड़े। इसे ही देखते हुए लीज सिस्टम को शुरू किया गया था। अक्सर कई लोगों का सवाल होता है कि किसी व्यक्ति ने अगर 99 साल की लीज पर फ्लैट ले रखा है तो उसकी लीज खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी का क्या होगा?

विज्ञापन
What happens with flat after 99 year lease
What happens with flat after 99 year lease - फोटो : Freepik

आपको बता दें कि समय-समय पर सरकार द्वारा फ्लैट को लीज से फ्रीहोल्ड में बदलने के लिए कई स्कीमें चलाई जाती हैं। हालांकि, इसके लिए आपको कुछ पैसे चुकाने होते हैं। इसके बाद लीज की अवधि खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी को फ्रीहोल्ड कर दिया जाता है। अगर आप प्रॉपर्टी को लीज से फ्रीहोल्ड में नहीं बदलवाते हैं तो 99 साल की लीज के बाद उस पर आपका मालिकाना हक नहीं होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed