फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: क्या बस से यात्रा करने वाले हर व्यक्ति को मिलता है इंश्योरेंस? जानें क्या है नियम

Sat, 24 Aug 2024 06:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 24 Aug 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
Insurance rules for bus passengers utility news in hindi
ट्रैवल इंश्योरेंस के फायदे? - फोटो : Amar Ujala

Bus Insurance Rules: आपने आमतौर पर लोगों को कहते हुए सुना होगा कि हेल्थ इंश्योरेंस ले लेना चाहिए ताकि भविष्य में हमें इलाज के लिए दिक्कत न हो। इसी तरह कई अन्य तरीके के भी इंश्योरेंस आते हैं, जैसे- गाड़ी का इंश्योरेंस या किसी सामान का इंश्योरेंस। ठीक इसी तरह जब हम किसी बस से यात्रा करते हैं तो भी हमें इंश्योरेंस की सुविधा मिलती है। ये इसलिए ताकि अगर किसी कारण बस दुर्घटना ग्रस्त हो जाती है तो यात्रियों को इंश्योरेंस मिल सके ताकि उनकी मदद हो पाए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बस में यात्रा करने वाले सभी लोगों को ये इंश्योरेंस मिलता है या इसके लिए कोई नियम है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इसका क्या नियम है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Insurance rules for bus passengers utility news in hindi
ट्रैवल इंश्योरेंस के फायदे? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

कब मिलता है ट्रैवल इंश्योरेंस?

  • दरअसल, जब आप किसी बस से यात्रा करते हैं तो आपको ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा मिलती है। ये उस स्थिति में मिलता है जब बस किसी हादसे का शिकार हो जाती है। ऐसे में घायलों को और मृत लोगों को नियमों के तहत इंश्योरेंस के जरिए आर्थिक मदद की जाती है।
Insurance rules for bus passengers utility news in hindi
ट्रैवल इंश्योरेंस के फायदे? - फोटो : istock

किसे मिलता है इंश्योरेंस?

  • बात अगर उन लोगों की करें जिन्हें ट्रैवल इंश्योरेंस मिलता है तो जान लें कि इसके लिए नियम है। दरअसल, नियमों के मुताबिक, इंश्योरेंस के तहत आर्थिक मदद सिर्फ उन लोगों को दी जाती है जिन लोगों के पास टिकट होता है। इसका मतलब होता है कि जिन लोगों ने बस का टिकट लिया होता है, सिर्फ उन्हें ही ट्रैवल इंश्योरेंस का लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Insurance rules for bus passengers utility news in hindi
ट्रैवल इंश्योरेंस के फायदे? - फोटो : istock
  • जब हम बस टिकट खरीदते हैं तो इंश्योरेंस के पैसे उसी में से काट लिए जाते हैं। ये बेहद ही कम होता है। कुछ पैसे से लेकर 2 या ढाई रुपये तक ही ये इंश्योरेंस होता है यानी हमें इसके लिए अपने टिकट के साथ सिर्फ इतने ही पैसे देने होते हैं जो बस टिकट के कुल पैसों में ही जुड़ा होता है।
विज्ञापन
Insurance rules for bus passengers utility news in hindi
ट्रैवल इंश्योरेंस के फायदे? - फोटो : istock

इन लोगों को नहीं मिलता इंश्योरेंस का लाभ

  • नियमों की मानें तो ट्रैवल इंश्योरेंस का लाभ केवल उन्हीं लोगों को मिलता है जो लोग बस या ट्रेन आदि में टिकट लेकर यात्रा करते हैं। हालांकि, अगर सरकार की तरफ से कोई आर्थिक मदद दी जाती है तो वो तो उन लोगों को मिल सकती है, लेकिन इंश्योरेंस की रकम नहीं मिल पाती।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed