PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इन पैसों को हर साल तीन किस्तों के माध्यम से किसानों के खाते में भेजा जाता है। इस योजना का लाभ मिलने की वजह से देश के गरीब किसानों को अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है। अब तक भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 16 किस्तोंं को जारी कर चुकी है। देशभर के करोड़ों किसानों को 16वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद अब 17वीं किस्त का इंतजार है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उस खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपके खाते में 17वीं किस्त के पैसे आएंगे या नहीं।
PM Kisan Yojana: क्या आपके खाते में आएंगे 17वीं किस्त के पैसे? इस आसान तरीके से करें पता
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 05 May 2024 01:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन