PM Kisan Samman Nidhi Yojana: आज 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर खूंटी, झारखंड में आयोजित एक खास कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीबीटी के माध्यम से देश के करोड़ों किसानों के खाते में दो हजार रुपये की राशि को ट्रांसफर किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाकर देश में कई किसान काफी खुश हैं। वहीं दूसरी तरफ कई किसान ऐसे भी हैं, जिनके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त नहीं आई है। अगर आपके खाते में भी 15वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसी कड़ी में आज हम आपके साथ पीएम किसान सम्मान निधि योजना के हेल्पालाइन नंबर साझा करने जा रहे हैं, जहां कॉल करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।
PM Kisan Yojana: खाते में नहीं आई है 15वीं किस्त, तो तुरंत करें ये काम, मिलेगा समाधान
अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी होने के बाद आपके खाते में पैसे नहीं आए हैं।
ऐसे में आप टोल फ्री नंबर 18001155266 पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। यहां कॉल करके आप किस्त न आने की वजह के बारे में जान सकते हैं।
PM Kisan Status: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की 15वीं किस्त, किसानों को दिए गए दो हजार रुपये
इसके अलावा आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल करके भी अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। आप पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स 011-23381092 या 011-23382401 पर भी कॉल कर सकते हैं।
आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर भी अपनी समस्या को लेकर संपर्क कर सकते हैं।
PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की 15वीं किस्त, ऐसे पता करें खाते में पैसे आए हैं या नहीं