फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: आज जारी होगी पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त, लेकिन इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे

Wed, 15 Nov 2023 09:46 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 15 Nov 2023 09:46 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Kist Update These Farmers Will Not Receive 15th Installment
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Kist: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 14वीं किस्त जारी होने के बाद से कई किसान 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। आज उनका यह इंतजार खत्म हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आज खूंटी, झारखंड से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी करेंगे। ऐसे में करोड़ों किसानों के खाते में दिवाली के तोहफे के रूप में दो-दो हजार रुपये की 15वीं किस्त आएगी। किस्त के पैसे डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में भेजे जाएंगे। देश में कई किसान ऐसे हैं, जो गलत ढंग से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे में सरकार इन किसानों के प्रति काफी सख्त है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं किन किसानों के खाते में इस बार 15वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Kist Update These Farmers Will Not Receive 15th Installment
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उन किसानों को नहीं मिलेगा, जिन्होंने योजना में अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। अगर आपने भी यह काम अभी तक नहीं कराया है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द इसे करा लेना चाहिए। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Kist Update These Farmers Will Not Receive 15th Installment
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

आप पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करके आसानी से योजना में अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं। वे किसान जिन्होंने योजना में अभी तक भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। उनके खाते में 15वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे।

PM Kisan Nidhi Yojana Live: किसानों के लिए आज बड़ा दिन, खाते में आएगी 15वीं किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Kist Update These Farmers Will Not Receive 15th Installment
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : istock

आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर भूलेखों का सत्यापन करा सकते हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए आधार कार्ड को बैंक से लिंक करना जरूरी कर दिया गया है। ऐसे में आपको इस काम को भी जल्द से जल्द करा लेना चाहिए। 

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Kist Update These Farmers Will Not Receive 15th Installment
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज की थी। उनको भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed