फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किसानों का इंतजार खत्म, इस दिन जारी हो सकती है 15वीं किस्त, इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

Mon, 13 Nov 2023 02:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 13 Nov 2023 02:29 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment Release Date Latest Update And News In Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment - फोटो : Istock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment: भारत सरकार ने 27 जुलाई, 2023 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त जारी की थी। 14वीं किस्त मिलने के बाद से देशभर के करोड़ों किसान 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने निकलकर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सरकार दिवाली के बाद जल्द ही 15वीं किस्त को जारी कर सकती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक बेहद ही शानदार स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं किस दिन सरकार 15वीं किस्त के पैसों को किसानों के खाते में भेज सकती है। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment Release Date Latest Update And News In Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment - फोटो : Istock

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सरकार 15 नवंबर, 2023 को देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं  किस्त को भेज सकती है। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment Release Date Latest Update And News In Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment - फोटो : Istock

गौर करने वाली बात है कि इसको लेकर पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल पर कोई एलान नहीं किया गया है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे। 

Diwali Firecrackers: दिवाली पर हुई आतिशबाजी से धुंआ-धुंआ हुई दिल्ली, जहरीली हवा से AQI पहुंचा 999 के पास

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment Release Date Latest Update And News In Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment - फोटो : Istock

वहीं जिन किसानों ने अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। उनके खाते में 15वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे। ऐसे में आपको जल्द से जल्द इन दोनों को कार्यों को पूरा करा लेना चाहिए।

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment Release Date Latest Update And News In Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment - फोटो : Istock

वहीं अगर आपने योजना में आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज की थी। इस स्थिति में आपको तुरंत इस गलती को ठीक करा लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो सरकार आपके खाते में 15वीं किस्त की रकम नहीं भेजेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed