PM Kisan Yojana: जिस तरह से राज्य सरकारें कई योजनाएं चलाती हैं, ठीक वैसे ही केंद्र सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करती है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना में लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार 15वीं किस्त रिलीज होनी है, जिसका किसानों को बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले 14 किस्त जारी हो चुकी हैं, लेकिन 15वीं किस्त भी उन किसानों को ही मिल पाएगी जिनके सभी काम पूरे हैं और जो पात्र हैं। तो चलिए जानते हैं 15वीं किस्त कब आ सकती है और किन किसानों की ये किस्त अटक सकती है। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"65433bbd424b3eb151090d0b","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-15th-installment-may-be-release-before-diwali-2023-2023-11-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: दिवाली से पहले आ सकती है 15वीं किस्त, लेकिन ये किसान रह सकते हैं लाभ से वंचित","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: दिवाली से पहले आ सकती है 15वीं किस्त, लेकिन ये किसान रह सकते हैं लाभ से वंचित
Thu, 02 Nov 2023 11:37 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:37 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: 15वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है?
- फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana: 15वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है?
- फोटो : istock
15वीं किस्त कब आ सकती है?
- सरकार ने अभी 15वीं किस्त रिलीज होने की तारीख का एलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिवाली से पहले ये किस्त जारी की जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो किसानों को सरकार की तरफ से ये दिवाली का तोहफा हो सकता है।
PM Kisan Yojana: 15वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है?
- फोटो : istock
इन किसानों की अटक सकती है किस्त:-
पहले किसान
- शायद आप न जानते हों पर कई किसान ऐसे भी हैं जिनकी 15वीं किस्त अटक सकती है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है ई-केवाईसी का न होना। अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप भी किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: 15वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है?
- फोटो : istock
दूसरे किसान
- ऐसे किसानों की भी किस्त अटक सकती है, जिन्होंने अब तक भू-सत्यापन नहीं करवाया है। अगर आपने ये काम नहीं करवाया है, तो जल्द से जल्द करवा लें। वरना आप 15वीं किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: 15वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है?
- फोटो : i stock
तीसरे किसान
- अगर किस्त का लाभ लेना है, तो आपको अपने बैंक खाते से अपने आधार कार्ड को भी लिंक करवाना जरूरी है। किसी कारण अगर आपने ये काम नहीं करवाया है, तो आपकी भी किस्त अटक सकती है। इसलिए इस काम को तुरंत करवा लें।