PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जुलाई, 2023 को राजस्थान के सीकर जिले में आयोजित किसान सम्मेलन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त को ट्रांसफर कर दिया है। सरकार ने देशभर के 8.5 करोड़ से भी ज्यादा किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 17 हजार करोड़ रुपये को ट्रांसफर किया। गौर करने वाली बात है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर होने के बाद देश में ऐसे कई किसान हैं, जिनके खाते में पैसे नहीं आए हैं। अगर आपके खाते में भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त नहीं आई है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको जल्द से जल्द करा लेना चाहिए, ताकि 14वीं किस्त का लाभ आपको मिल सके।
PM Kisan Yojana: खाते में अभी भी नहीं आई है 14वीं किस्त, तो जरूर करें ये काम, खाते में ट्रांसफर हो जाएंगे पैसे
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 28 Jul 2023 10:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन