PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment Release Date Update: आज भी देश में कई किसानों को खेती किसानी करते समय आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। ऐसे में कई किसानों को मजबूरन कर्ज के सहारे खेती करनी पड़ती है। वहीं अगर उपज ठीक ढंग से तैयार नहीं होती है। ऐसे में किसानों के ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई स्कीम्स का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना नामक एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार हर साल किसानों को तीन किस्त के माध्यम से 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। अब तक किसानों के खाते में कुल 13 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है।
PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! मई में इस दिन सरकार जारी कर सकती है पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक बड़ा अपडेट सामने निकलकर आ रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो भारत सरकार 26 मई से लेकर 31 मई के बीच में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त को किसानों के खाते में भेज सकती है।
Jio: जियो का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 15 रुपये के रिचार्ज में मिल रहा यह शानदार बेनिफिट
ऐसे चेक करें लिस्ट में नाम
अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त के लिस्ट में अपने नाम को चेक करना चाहते हैं। ऐसे में आपको पीएम किसान योजना के पोर्टल pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है।
यहां आपको Benificiary List में जाकर पूछी गई जरूरी डिटेल्स को फिल करना है। नेक्स्ट स्टेप पर गेट रिपोर्ट पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर पूरी डिटेल्स आ जाएगी।
Retirement Planning: बुढ़ापे के जीवन को सुरक्षित करने के लिए इन स्कीम्स में करें निवेश, मिल रहा बंपर रिटर्न