फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: इस दिन जारी हो सकती है 14वीं किस्त, लाभ पाने के लिए किसान ऐसे करें स्कीम में आवेदन

Sun, 19 Mar 2023 11:29 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 19 Mar 2023 11:29 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment Release Date Know How To Apply In This Scheme
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment Release Date: देश में किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही है। इन स्कीम्स का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इसके अलावा उनको खेती किसानी करते समय आने वाली आर्थिक समस्या को दूर करना भी है। इसी कड़ी में भारत सरकार एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जारी है। 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता किसानों के खाते में हर साल दो-दो हजार रुपये की तीन किस्त के माध्यम से जारी की जाती है। अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की कुल 13 किस्त के पैसों को जारी किया जा चुका है। 13वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद देश के भीतर कई किसान इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि भारत सरकार कब 14वीं किस्त के पैसों को जारी कर सकती है?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment Release Date Know How To Apply In This Scheme
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो भारत सरकार अप्रैल से जुलाई महीने के बीच भारत सरकार 14वीं किस्त के पैसों को जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।

PM SYMY: मजदूरों को सरकार दे रही सालाना 36 हजार रुपये पेंशन, इन दस्तावेजों की सहायता से करें स्कीम में आवेदन

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment Release Date Know How To Apply In This Scheme
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

ऐसे करें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन

अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने चाहते हैं। ऐसे में स्कीम में आवेदन करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसके लिए आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। वेबसाइट ओपन होने के बाद फार्मर कॉर्नर में New Farmer Registration के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment Release Date Know How To Apply In This Scheme
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। यहां अपनी सभी जरूरी डिटेल्स को दर्ज करें। इस प्रोसेस को करने के बाद इमेज कोड को दर्ज करके सेंड ओटीपी के बटन पर क्लिक करें। नेक्स्ट स्टेप पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटपी को दर्ज करें। इसके बाद आपको आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना है। इस प्रक्रिया के बाद एक नया पेज ओपन होगा। 

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment Release Date Know How To Apply In This Scheme
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

यहां आपको अपनी सभी जरूरी डिटेल्स को दर्ज करके जरूरी दस्तावेजों को वेबसाइट पर अपलोड करना है। इसके बाद आपको सेव के बटन पर क्लिक करना है। इस प्रक्रिया को करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन और रेफरेंस नंबर मिल जाएगा। इस तरह आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन कर सकते हैं।

Aadhaar Card: अब मुफ्त में होगा आधार कार्ड में दस्तावेज अपडेट, यूआईडीएआई ने लिया यह फैसला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed