PM Kisan Samman Nidhi Yojana: हाल ही में 27 जुलाई को राजस्थान के सीकर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त को जारी किया है। इस दौरान भारत सरकार ने देश के करीब 8.5 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 17 हजार करोड़ रुपये की राशि को ट्रांसफर किया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाकर देश के करोड़ों किसान काफी खुश हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त जारी होने के बाद देशभर में कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में अभी तक 14वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। ऐसे में कई किसानों द्वारा इस बात की शिकायत की जा रही है कि लाभार्थी सूची में उनका नाम शामिल नहीं है। अगर आपका नाम भी लाभार्थी सूची में शामिल नहीं है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे जरूरी कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको तुरंत कराना चाहिए। इन कामों को कराने पर आपके खाते में किस्त के पैसे ट्रांसफर हो सकते हैं। आइए जानते हैं -
PM Kisan Yojana: 4 दिन बाद भी खाते में नहीं आई है 14वीं किस्त, तो अभी भी है मौका, तुरंत करें ये काम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन