PM Kisan Samman Nidhi Yojana: राज्य सरकार के अलावा केंद्र सरकार भी कई ऐसी योजनाओं का संचालन करती है, जो असल में लाभकारी और कल्याणकारी होती हैं। इन योजनाओं के जरिए लगभग हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाया जाता है। जैसे- किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाती है। इस योजना में पात्र किसानों को हर चार महीने में 2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है यानी सालाना 6 हजार रुपये का लाभ किसान उठाते हैं। वहीं, इस बार 13वीं किस्त का इंतजार सभी लाभार्थियों को है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपके किस्त के पैसे न अटके, तो आपको इसके लिए चार काम करने होंगे जिनके बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"63c77618b2d1c3253f41fcba","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-13th-installment-will-get-stuck-know-important-works-to-complete-2023-01-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: किसान इन चार कामों को जरूर कर लें पूरा, वरना अटक सकती है 13वीं किस्त","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: किसान इन चार कामों को जरूर कर लें पूरा, वरना अटक सकती है 13वीं किस्त
Wed, 18 Jan 2023 10:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 18 Jan 2023 10:08 AM IST
विज्ञापन
13वीं किस्त न अटके इसके लिए कौन से काम करवाने जरूरी है?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13वीं किस्त न अटके इसके लिए कौन से काम करवाने जरूरी है?
- फोटो : Istock
ये हैं वो चार काम, जिन्हें जरूर करवा लें:-
नंबर 1
- दरअसल, यूपी सरकार के मुताबिक, जो किसान इन 4 पैरामीटर को पूरा करेगा वो ही किस्त का लाभ ले पाएगा। इसमें पहला ये है कि किसान के भूमि रिकॉर्ड में ये लिखा हुआ होना चाहिए कि किसान जमीन का मालिक है।
13वीं किस्त न अटके इसके लिए कौन से काम करवाने जरूरी है?
- फोटो : istock
नंबर 2
- वहीं, अगर पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थियों को किस्त का लाभ चाहिए, तो फिर उन्हें ई-केवाईसी करवानी होगी। पोर्टल पर ओटीपी बेस्ड ई-केवाईसी या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी किसान ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
13वीं किस्त न अटके इसके लिए कौन से काम करवाने जरूरी है?
- फोटो : istock
नंबर 3 और 4
- योजना से जुड़े किसानों का बैंक खाता भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम यानी एनपीसीआई से भी जुड़ा होना चाहिए। इसके अलावा चौथा काम ये है कि किसानों का बैंक खाता उनके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। अगर ऐसा है, तो किस्त का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
13वीं किस्त न अटके इसके लिए कौन से काम करवाने जरूरी है?
- फोटो : Istock
कब आ सकती है 13वीं किस्त?
- मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 23 जनवरी को किसानों के बैंक खाते में 13वीं किस्त आ सकती है। इस दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है और इस दिन को देश पराक्रम दिवस के रूप में मनाता है। ऐसे में सरकार इस दिन किसानों के खाते में 13वीं किस्त भेज सकती है।