PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment Release Date Update: देश में किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का संचालन कर रही है। आज भी देश के भीतर कई किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। ऐसे में उन्हें खेती किसानी करते समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को शुरू किया। इस स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये ट्रांसफर किए जा रहे हैं। हालांकि, 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता किसानों के खाते में तीन किस्त के रूप में जारी की जाती है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि चार महीनों के अंतराल में जारी की जाती है। भारत सरकार अब तक कुल 12 किस्त के पैसों को किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर चुकी है।
PM Kisan Yojana: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार इस दिन जारी कर सकती है 13वीं किस्त के पैसे
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 19 Feb 2023 10:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन