PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment Release Date 2023: देश में किसानों के भविष्य को सुधारने और उनको आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारत सरकार कई योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी सिलसिले में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। योजना के अंतर्गत हर साल भारत सरकार किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की राशि केंद्र सरकार द्वारा हर साल तीन किस्त के रूप में जारी की जाती है। अब तक किसानों के खाते में कुल 12 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। वहीं सरकार जल्द ही किसानों के बैंक अकाउंट में 13वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है। ऐसे में देश भर में करोड़ों किसान 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं सरकार कब तक 13वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है।
PM Kisan Yojana: जानिए किस दिन भारत सरकार जारी कर सकती है 13वीं किस्त, इन किसानों के अटक सकते हैं पैसे
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन