PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th installment date: 12वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद देश भर में करोड़ों किसान 13वीं किस्त के पैसों का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। भारत सरकार जल्द ही देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में 13वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है। देश भर में आज भी कई किसान ऐसे हैं, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। योजना के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की तीन किस्त के रूप में जारी की जाती है। हाल ही में 17 अक्तूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में 12वीं किस्त को जारी किया था।
PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 13वीं किस्त, योजना से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए इन नंबरों पर करें कॉल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन